Anda Roti Noodles
Anda Roti Noodles
आजकल भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों का सेहत पर कम ध्यान होता है. लोग ध्याद पर ज्यादा फोकस करते हैं. स्वाद के चक्कर में लोग जंक फूड ज्यादा खाते हैं. ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इसका स्वादिष्ट विकल्प आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं. रोटी और अंडे से खास देसी स्टाइल हेल्दी नूडल्स रेसिपी बना सकते हैं. चलिए इसको बनाने का तरीका बताते हैं.
कैसे तैयार करें आटा रोटी?
रोटी और अंडे से तैयार हेल्दी देसी नूडल्स में गेहूं की रोटी का इस्तेमाल होता है. ये मैदे से बने नूडल्स की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप गेहूं का आटा लें और जिसमें चौथाई चम्मच नमक और चौथाई चम्मच अजवाइन मिला दें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. इससे रोटियां बना लें.
रोटी से कैसे बनाएं नूडल्स?
जब रोटियां ठंडी हो जाए तो उन्हें रोल कर लें. इसके बाद रोल रोटी को कैंची या चाकू की मदद से पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. इस तरह रोटी के पतले स्ट्रिप्स तैयार हो जाते हैं, जो बिल्कुल नूडल्स की तरह दिखते हैं. इस रेसिपी में ताजी रोटी के साथ-साथ बासी रोटी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे बनाएं अंडा रोटी नूडल्स?
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें 5 अंडों को नमक के साथ पकाकर भुरजी बना लें.
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा, हींग, बारीक कटी अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को हल्का भून लें. इसमें कटे हुए प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च जैसे मसाले मिलाएं. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, बीन्स, हरा मटर, गाजर जैसी सब्जियां मिला लें और उसे कुछ देर तक पकाएं.
इसके बाद इसमें थोड़ा डार्क सोया सॉस और गरम मसाला मिलाएं. इसके बाद इसमें रोटी का नूडल्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. कुछ देर तक पकाएं. इसके बाद सबसे आखिरी में इसमें अंडा की भुरजी मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं. अब आपका स्वादिष्ट अंडा रोटी नूडल्स तैयार है.
ये भी पढ़ें: