Egg Onion Pakora
Egg Onion Pakora
कई बार ऐसा होता है कि घर में कुछ भी खाने को नहीं होता है और आपको जोर की भूख लगी हो तो आप प्याज और अंडे की बेहतरीन रेसिपी तैयार कर सकते हैं. ये रेसिपी काफी खास है. इसको बनाना भी बहुत ही आसान है. सिर्फ कुछ मिनटों में इस डिश को बनाकर थाली में परोस सकते हैं. ये अंडा प्याज पकौड़ा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. ये प्याज पकौड़े से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसमें अंडे का इस्तेमाल होता है. इसका स्वाद शाम की चाय के साथ ले सकते हैं. चलिए अंडा प्याज पकौड़ा बनाने का तरीका बताते हैं.
अंडा प्याज पकौड़ा बनाने के लिए क्या चाहिए?
अंडा प्याज पकौड़ा आम प्याज पकौड़े से अलग होता है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसको बनाने के लिए क्या कुछ चाहिए, चलिए बताते हैं.
कैसे तैयार करें प्याज?
प्याज अंडा पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले 3 मीडिय् साइज के प्याज लें और उसे छील लें. प्याज को अच्छी तरह से लंबाई के आकार में काट लें. इसके बाद कटे हुए प्याज में 2 अंडे फोड़कर डाल दें. स्वाद के अनुसार नमक मिला दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाएं. इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें. ऐसा करे से प्याज नरम हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है.
कैसे तैयार करें बेसन का बैटर?
एक कटोरी में एक कप बेसन लें और उसमें हल्दी, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें.
जब बैटर तैयार हो जाए, तब इसमें प्याज और अंडे का मिक्स्चर डाल दें. इसके साथ ही इसमें थोड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला लें. इसको अच्छी तरह से मिला लें. अब प्याज पकौड़ा फ्राई के लिए तैयार है.
कैसे करें प्याज पकौड़े को फ्राई?
एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें एक-एक चम्मच मिक्स्चर तेल में डालें. पकौड़ों को लो फ्लेम पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं. अब आप पकौड़े का चाय के साथ स्वाद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: