scorecardresearch

How to Make Aloo Changezi: घर पर कैसे बनाएं आलू चंगेजी? शाकाहारियों के लिए चिकन चंगेजी का शानदार विकल्प

कई लोगों को चिकन खाना पसंद नहीं होता है. लेकिन उनको इसके ग्रेवी का स्वाद अच्छा लगता है. शाकाहारी लोगों के लिए चिकन चंगेजी का शानदार विकल्प आलू चंगेजी है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है.

Aloo Changezi Aloo Changezi

शाकाहारी लोगों के लिए चिकन चंगेजी का शानदार विकल्प आलू चंगेजी है. आलू चंगेजी एक स्वादिष्ट डिश है. इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं होती है. चलिए आपको घर पर आलू चंगेजी बनाने का बेहतरीन तरीका बताते हैं.

आलू को टुकड़ों में काटकर मैरिनेट करें-
आलू चंगेजी घर में किसी भी प्रोग्राम को खास बना सकती है. इसे खाकर हर मेहमान सिर्फ तारीफ ही करेगा. आलू चंगेजी बनाने के लिए सबसे पहले 5 आलू लेते हैं. इन आलुओं को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लेते हैं. इसके बाद इसको मिर्च, हल्दी, नमक, घी और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर मैरिनेट कर लें. इससे मसाला पूरी तरह से आलू में अंदर तक चला जाता है. इससे इसका स्वाद बेहतर होता है.

कैसे तैयार करें खास मसाला पेस्ट?
आलू चंगेजी के लिए एक खास मसाले की जरूरत है. उस मसाले को तैयार करेन के लिए एक बर्तन लें और उसमें तला हुआ प्याज लें. उसके बाद उसमें काजू, हल्दी, मिर्च, नमक और धनिया डालें. इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें. इससे ग्रेवी का टेक्सचर बदल जाता है. पीसते समय इसमें थोड़ा सा पानी डालें. इससे इसका स्वाद अच्छा होता है.

मैरिनेट आलू को तल लें-
इसके बाद एक बर्तन लें और उसे गैस पर रखें. इसके बाद इसमें तेल डालें और उसे गर्म करें. इसके बाद मैरिनेट आलू को थोड़ा सा तल लें. जब आलू अच्छी तरह से पक जाए तो उसे बाहर निकालकर अलग बर्तन में रख दें. 

मसालों को अच्छी तरह से भूनें-
इसके बाद एक बर्तन को गैस पर गर्म करें. इसके बाद इसमें तेज पत्ता डालें. एक छोटी सी दालचीनी डालें. थोड़ी काली मिर्च, लौंग और कुछ इलायची के साथ अदरक का पेस्ट डालें. उसे अच्छी तरह से पका लें. इसके बाद उसमें टमाटर का पेस्ट डालें और थोड़ी सी दही भी डालें. इसको अच्छी तरह से भून लें. जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें तले हुए आलू मिलाएं और उसे अच्छी तरह से पकाएं. अब आपका आलू चंगेजी बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें: