Special Masala Chaas
Special Masala Chaas
गर्मी के मौसम में मसाला छाछ शरीर को बड़ी राहत देता है. इससे बॉडी को ठंडक पहुंचती है. ये स्वादिष्ट के साथ सेहतमंद भी होता है. ये डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए एक बेहतरीन पेय माना जाता है. इससे पाचन भी अच्छा रहता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जब घर पर मसाला छाछ बनाते हैं तो उसका स्वाद अलग होता है और जब मार्केट में जाते हैं तो उसका स्वाद अलग मिलता है. लेकिन कुछ तरीके अपनाकर घर पर भी मार्केट जैसा स्वाद पा सकते हैं. घर पर छाछ का मार्केट वाला स्वाद पाना काफी आसान है. चलिए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे मसाला छाछ बनाएं, ताकि उसका स्वाद बाजार में मिलने वाले छाछ की तरह हो. इसको सिर्फ 2 मिनट में तैयार किया जा सकता है.
छाछ में क्या डालना चाहिए?
मार्केट जैसा मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें आधा लीटर ताजी छाछ लें. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कुछ मसाले मिलाना जरूरी है. इसके बाद इसमें एक चम्मच चीनी डालें. इसके ऊपर से इसमें आधा चम्मच चाट मसाला डालें. इसके साथ ही इसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच सफेद मिर्च पाउडर मिलाएं.
चीनी के साथ नमक का भी इस्तेमाल-
मसाला छाछ में चीनी के साथ काला नमक भी डालना चाहिए. आधा लीटर छाछ में एक चौथाई चम्मच नमक डालें. अगर छाछ ज्यादा है तो स्वाद के मुताबिक नमक बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही इसमें एक चौथाई चम्मच पुदीना पाउडर भी डालना चाहिए. इससे छाछ का स्वाद बदल जाता है. सभी मसालों को डालने के बाद उसे अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि वो छाछ में पूरी तरह से घुल जाए और उसका स्वाद बढ़ जाए. इस तरह से मिनटों में बेहतरीन स्वादिष्ट मसाला छाछ तैयार हो जाती है. ये मसाला छाछ सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है, बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है.
छाछ के सेवन से क्या फायदा?
गर्मी के मौसम में मसाला छाछ के सेवन से बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है. इसके साथ ही ये पेट को ठंडक पहुंचाता है. इसमें इस्तेमाल किए गए जीरा और पुदीना जैसे मसालों से पाचन बेहतर होता है. जबकि काल नमक से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन में रहता है.
ये भी पढ़ें: