scorecardresearch

How to Make Pyaj Poha at Home: प्याज वाले पोहा में डालें ये खास चीज, स्वाद हो जाएगा लाजवाब

अगर आप जल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो पोहा से बेहतर कुछ नहीं होगा. इसे आसानी से कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं. पोहा में कुछ खास चीजें मिलाने से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है. चलिए आपको घर पर स्वादिष्ट पोहा बनाने का तरीका बताते हैं.

Poha Recipe Poha Recipe

अगर आप झटपट कोई नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो पोहा से बेहतर कुछ नहीं होगा. इसे बनाना काफी आसान है और ये जल्दी बन भी जाता है. ये स्वादिष्ट भी होता है और हल्का व्यंजन है. भारतीय घरों में ये नाश्ते के तौर पर खूब पसंद किया जाता है. ये सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पोहा से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता. चलिए आपको घर पर कुछ मिनटों में पोहा बनाने का तरीका बताते हैं.

पोहा को कैसे धोना चाहिए? 
पोहा बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का पोहा चाहिए होता है. पोहे को भिगोने की जरूरत नहीं भी होती, लेकिन इसे पानी से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए. धोते समय एक बात का ध्यान रखना होता है कि पानी में पोहा डालने के बाद उसे अच्छी तरह से रगड़-रगड़ कर धोना चाहिए. 2-3 बार पानी से धुलने के बाद इसे 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. जब पोहा से पानी निकल जाता है तो ये मुलायम हो जाता है. अब पोहा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है.

कैसे तैयार करें मसाला?
पोहा बनाने के लिइए एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें एक चम्मच राई डालें और चटकने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई 2 से 3 हरी मिर्च और अदरक का कद्दूकस किया हुआ टुकड़ा डालें. इसके साथ ही एक बड़ी प्याज बारीक काटकर डालें और मीडियम फ्लेम पर हल्का सा भून लें. ध्यान रखें कि प्याज को ज्यादा ब्राउन नहीं करना है. इसके बाद इसमें थोड़ा सा टमाटर डालें. टमाटर सिर्फ स्वाद और हल्का रंग देने के लिए डाला जाता है, इसलिए एक छोटा टमाटर ही पर्याप्त है. अब इसमें एक उबला हुआ आलू छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. टमाटर को बहुत ज्यादा गलाने की जरूरत नहीं होती, हल्के टुकड़े रहने से पोहा देखने में भी अच्छा लगता है.

अमचूर से आता है खास स्वाद-
पोहा में स्वाद के मुताबिक नमक डालना चाहिए. इसके बाद आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच चीनी डालना चाहिए. चीनी डालने से पोहे का स्वाद खास हो जाता है. इसके बाद तैयार पोहा कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिला लें. खटास के लिए इसमें आधा नींबू का रस भी डाल सकते हैं. नींबू ना होने पर थोड़ा सा अमचूर पाउडर मिला सकते हैं.

हरा धनिया देता है अलग लुक-
इसके बाद बारीक कटी हुई एक और कच्ची प्याज पोहे में डालें और हल्के हाथों से मिला लें. इससे प्याज हल्की क्रंची रहती है और पोहे का स्वाद और बढ़ जाता है. अंत में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर एक मिनट के लिए ढक दें. अब पोहा पूरी तरह से तैयार हो गया है. आप इसे परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: