scorecardresearch

How to Make Dahi Paratha: दही वाला पराठा खाया है? 15 मिनट में तैयार करें टेस्टी और परतदार पराठा

अगर आप सुबह में जल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो एक बार दही वाला क्रिस्पी पराठा जरूर ट्राई करें. इसको तैयार करना भी काफी आसान है. घर पर इसे कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सामान भी किचन में मौजूद होता है.

Dahi Paratha Recipe Dahi Paratha Recipe

भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह-सुबह नाश्ता बनाना काफी कठिन हो गया है. जल्दी बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता हर किसी की जरूरत हो गया है. लोग सोचते हैं कि झटपट तैयार होने वाला स्वादिष्ट नाश्ता की रेसिपी मिल जाए तो दिन बन जाए. चलिए आपको जल्दी तैयार होने वाला क्रिस्पी पराठा बनाने का तरीका बताते हैं. इस पराठे को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है. चलिए आपको पूरी रेसिपी बताते हैं.
 
कैसे करें स्पेशल पराठा बनाने की तैयारी?
इस खास नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चौथाई कप ताजी दही लेते हैं. दही ज्यादा खट्टी नहीं होनी चाहिए. अगर दही की जगह छाछ का इस्तेमाल करना हो तो आधा कप छाछ ले सकते हैं. इसके बाद इसमें 2चम्मच मिल्क पाउडर मिलाना चाहिए. अगर मिल्क पाउडर न हो तो सामान्य दूध ले सकते हैं. इसके बाद इसमें पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि दही पूरी तरह से मिक्स्चर में घुल जाए.

आटे में मिलाएं ये खास चीज-
इसके बाद एक कप गेहूं का आटा मिक्स्चर में मिलाना चाहिए. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक का इस्तेमाल करें. इसके बाद इसमें 4 से 5 चम्मच रिफाइंड तेल डालना चाहिए और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाना चाहिए. इसको अच्छी तरह से गूंथ लें और आटा तैयार कर लें. तैयार आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद पराठे का आटा तैयार हो जाएगा.

पराठे को परतदार कैसे बनाएं?
पराठे में परतें बनाने के लिए एक अलग मिश्रण भी तैयार किया जाता है, जिसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और बराबर मात्रा में रिफाइंड तेल मिलाकर क्रीमी पेस्ट बनाएं. इसके बाद आटे की लोई बेलकर इस पेस्ट को रोटी पर लगाएं और खास तरीके से कट लगाकर परतदार आकार दे दें.

तैयार पराठे को तवे पर मीडियम फ्लेम पर सेंकना चाहिए. इसके साथ ही हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पकाएं. जब पराठे पर सुनहरे दाग दिखाई देने लगे तो समझ लें कि वह पूरी तरह तैयार हो चुका है.

पराठे के लिए खास सब्जी तैयार करना भी काफी आसान है. इसके लिए मिक्सर में साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, कच्ची मूंगफली डालकर पीस लें. इसमें थोड़ा सा बेसन भी डाल लें. इस मसाले को पीसते समय पानी का इस्तेमाल नहीं करना है.

कैसे तैयार करें पराठे के लिए खास सब्जी?
इसके बाद 2 उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई, कड़ी पत्ता और हींग का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें कटे हुए आलू, हरी मिर्च, नमक, हल्दी डालकर हाई प्लेम पर हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें. इसके बाद तैयार मसाला डालकर कुछ मिनट तक भूनते रहे. इसमें चाट मसाला मिलाएं. इस तरह चटपटी आलू-बेसन की भुर्जी तैयार हो जाती है.

ये भी पढ़ें: