scorecardresearch

Garlic Peeling Tricks: 5 मिनट में छिल जाएगा ढेर सारा लहसुन, बस अपनाएं ये ट्रिक 

लहसुन किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. यदि आपको लहसुन को छीलने में अधिक समय लगता है तो आज हम आपको लहसुन को छीलने के कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में ढेर सारा लहसुन छिल सकते हैं. 

Garlic Peeling Tricks Garlic Peeling Tricks

हमारे देश के लोगों को चटपटा खाना बहुत पसंद होता है. खाने के चटपटा बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है. कई लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करते हैं. लहसुन का उपयोग चटनी बनाने, सब्जी बनाने, अचार या तड़का लगाने में किया जाता है. लहसुन की कलियां छीलना सबसे बोरिंग का काम होता है. इसमें समय भी काफी लगता है. यदि आपको लहसुन को छीलने में अधिक समय लगता है तो आज हम आपको लहसुन को छीलने के कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में ढेर सारा लहसुन छिल सकते हैं. 

लहसुन की कलियों को अलग कर लें
एक साथ ढेर सारा लहसुन को छीलना है तो सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग-अलग कर लें. इसके बाद उन्हें एक बंद डिब्बे या स्टील कंटेनर में डाल दें. इतना करने के बाद ढक्कन बंद करके कंटेनर को 10-15 सेकेंड तक जोर से हिलाएं. ऐसा करने से लहसुन की कलियां आपस में टकराती हैं, जिससे छिलका ढीला होकर अलग हो जाता है. 

लहसुन की एक कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें 
यदि कम लहसुन को छीलना है तो लहसुन की एक कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें. इसके बाद चाकू की फ्लैट साइड से हल्का दबाव डालें. ऐसा करते ही छिलका फट जाता है और आसानी से अलग हो जाता है. 

लहसुन की कलियों को भिगो दें गुनगुने पानी में
लहसुन छीलने के लिए इसकी कलियों को 4 से 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे छिलका नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है. पुराने या सूखे लहसुन के लिए यह तरीका बहुत ही अच्छा माना जाता है.

लहसुन का छिलका हटाने के लिए अपना सकते हैं ये भी ट्रिक्स 
यदि आप तुरंत लहसुन का छिलका छीलना चाहते हैं तो सबसे पहले इसका ऊपरी हिस्सा काटें फिर छीलना शुरू करें. इससे छीलने में काफी आसानी होगी. यदि आपको ज्यादा लहसुन छीलना हो तो 30 सेकेंड के लिए लहसुन में से कलियों को निकालकर माइक्रोवेव में रख दें. इससे छिलका थोड़ा भुन जाएगा और लहसुन छीलने में आसानी होगी. आप माइक्रोवेव की जगह तवा या कढ़ाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यदि लहसुन छीलते समय ऊंगलियों पर चिपचिपा महसूस होता है तो थोड़ा तेल लगाकर आप छील सकते हैं.