scorecardresearch

How to Make Milk and Biscuit Cake: बिस्किट और दूध से बनाएं शानदार केक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आएगा पसंद

अगर कोई मेहमान आ जाए और आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो आप दूध और बिस्किट की मदद से एक डिश तैयार कर सकते हैं. ये डिश आपके मेहमान को खूब पसंद आएगी. चलिए आपको दूध, बिस्किट और अंडे से बनने वाले स्वादिष्ट केक की रेसिपी बताते हैं.

Cake Cake

कई बार ऐसा होता है कि घर में अचानक कोई मेहमान आ जाता है. लेकिन घर में कुछ खाने को नहीं होता है. आपके पास कुछ बनाने के लिए ज्यादा समय भी नहीं होता. ऐसे में एक डिश ऐसी है, जिसे फौरन बनाकर मेहमान को परोस सकते हैं. मेहमान इसे खाकर आपकी तारीफ करेंगे. दूध, अंडे और बिस्किट से आप इस डिश को बना सकते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है. चलिए आपको इस खास डिश को बनाने का तरीका बताते हैं.

दूध में एक पैकेट बिस्किट मिलाएं- 
आधा लीटर दूध लें और इसमें 3 अंडा और एक पैकेट बिस्किट डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिला दें. इसको 5 मिनट अच्छे से मिक्स करना है. इसके बाद इसे एक मिक्सी जार में डालें और उसे अच्छे से पीस लें. इसके बाद इसे अलग रख देंगे.

चीनी और पानी को पकाएं-
इसके बाद एक पैन लें और उसमें आधा कप चीनी डालें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें. इसको लो फ्लेम पर अच्छी तरह से पकाएं. एक बात का ध्यान देना है कि चीनी को हाई फ्लेम पर नहीं पकाना है, अगर ऐसा करेंगे तो चीनी जल जाएगी. इसलिए इसे लो फ्लेम पर पकाएं. जब ये चाशनी पक जाए तो उसे गैस से उतारकर अलग रख लें.

कैसे तैयार करें केक?
एक कटोरी लेंगे और उसमें 2 कप मैदा डालेंगे. इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर डालें. इसके बाद इसमें 2 चम्मच चाकलेट पाउडर डाल दें. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा टूटी-फ्रूटी भी डाल दें. इसके बाद इसमें तैयार की गई चीनी की चाशनी को डालें. इसके बाद इसमें मिक्सी में पीसे गए मिक्स्चर को डालें. इसको अच्छी तरह से मिला दें. ये ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.

इसके बाद एक कटोरी लें और उसके अंदर बटर पेपर को रख दें. इसके ऊपर मिक्स्चर को डाल दें. इसके बाद इसमें टूटी-फ्रूटी को छिड़क दें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई को चढ़ाएं और उसमें ढेर सारा नमक डालें. इसके बाद कढ़ाई में एक लोहे का स्टैंड रख दे और उसके ऊपर मिक्स्चर वाली कोटरी को रख दें. इसको आधे घंटे तक पकने के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपका केक बनकर तैयार है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होगा.

ये भी पढ़ें: