scorecardresearch

How to Make Dhokla at Home: एक कप चावल से बनाएं सॉफ्ट ढोकला, घर पर मिलेगा मार्केट जैसा टेस्ट

मार्केट से ढोकला खरीदकर आपने कई बार खाया होगा. लेकिन अगर आपको घर पर बना ढोकला खाने को मिल जाए तो कैसा लगेगा? इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. चलिए आपको घर पर ढोकला बनाने का तरीका बताते हैं.

Dhokla Recipe Dhokla Recipe

दाल-चावल, रोटी-सब्जी, पूड़ी-भूजिया तो आम खाना है, जो हर घर में बनता है. लेकिन अगर आपको कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आप गुजराती ढोकला बना सकते हैं. सोचिए मत, घर पर ढोकला बनाना काफी आसान है. इसे सिर्फ एक कप चावल और थोड़ी सी दाल से बना सकते हैं. चलिए आपको घर पर स्पंजी और टेस्टी ढोकला बनाने का तरीका बताते हैं.

ढोकला बनाने के लिए किन चीजों की होती है जरूरत?
ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. इसे घर पर बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है. ये चीजें हमेशा आपके किचन में मौजूद रहती हैं. चलिए जानते हैं कि किन चीजों की जरूरत होती है.

  • चावल
  • चने की दाल
  • चीनी
  • छाछ
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • हल्दी
  • नमक
  • तेल
  • बेकिंग सोडा

कैसे करें ढोकला बनाने की तैयारी?
ढोकला तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप चावल और एक कप चने की दाल लेते हैं. इसे अच्छी तरह से धो लेते हैं. इसके बाद इसमें थोड़ी सी चीनी और एक कप ताजा छाछ मिलाते हैं. एक बात का ध्यान रखते हैं कि दाल और चावल छाछ के ऊपर नहीं दिखाई देना चाहिए. अगर दिखाई देता है तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला दें. इसके बाद इसे 7-8 घंटे के लिए छोड़ देते हैं. छाछ के इस्तेमाल से इसमें खट्टापन आ जाता है, जो ढोकला के स्वाद को और भी बढ़ा देता है.  इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लेते हैं. इसके बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल देते हैं. इसके बाद इसे पीस लेते हैं और मुलायम पेस्ट बना लेते हैं.

ढोकला को स्पंजी बनाने का तरीका-
जब मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें 2 चम्मच हल्दी, स्वाद के मुताबिक नमक, एक चम्मच तेल डालेंगे. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाएंगे. तेल डालने से ढोकला अंदर से सॉफ्ट बनता है. इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डालें. बेकिंग सोडा की जगह ENO का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद इसे छोटी-छोटी कटोरियों में आधा भर लें.

कैसे बनाएं ढोकला?
छोटी-छोटी कटोरियों को स्टीम किया जाएगा. इसके लिए एक कढ़ाई में थोड़ा सा पानी गर्म कर लें. इसके बाद पानी के ऊपर एक जाली रख दें. जाली के ऊपर कटोरियों को रख दें. इसके बाद ऊपर से ढक्कन लगा देंगे. इसके बाद इसे हाई फ्लेम पर 15 मिनट तक स्टीम करेंगे. गैस से उतारने के बाद अब कटोरियों को ठंडा कर लें. अब आपका ढोकला तैयार हो गया है.

कैसे बढ़ाएं ढोकला का स्वाद?
इस ढोकला को ऐसे भी खा सकते हैं. लेकिन अगर आप इसे और भी चटपटा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक पैन लेना होगा और इसमें एक चम्मच तेल डालें. इसके बाद इसमें हींग, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद इसमें पानी, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर उबाल लें. जब ये तैयार हो जाए तो इसमें ढोकला डाल दें. इससे ढोकला का स्वाद काफी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: