scorecardresearch

How to Make Ata Aloo Tikki: ना पूड़ी, ना कचौड़ी... आटे से बनाएं ये अद्भुत रेसिपी, पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं

अगर आप पूड़ी और कचौड़ी नहीं खाना चाहते हैं तो आप आटा और आलू का एक बेहतरीन डिश बना सकते है. आलू और आटे की टिक्की घर पर भी बना सकते हैं. ये बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनती है. इसको चटनी के साथ खा सकते हैं.

Ata Aloo Tikki Ata Aloo Tikki

कई बार ऐसा होता है कि कुछ अलग खाने का मन करता है. अगर आपको पूड़ी और कचौड़ी खाने का मन नहीं कर रहा है तो आटे से एक अलग तरह की रेसिपी बना सकते हैं. इसमें आटे के अलावा आलू का इस्तेमाल होता है. यह एक बेहतरीन नाश्ता है. चलिए आपको आलू और आटे की बनी एक खास रेसिपी के बारे में बताते हैं.

कैसे करें आटा आलू टिक्की की तैयारी?
आटा आलू टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई लें और उसमें एक कप पानी डालें. इस पानी में थोड़ा सा नमक और तेल डाल दें. इसके बाद इसे हल्का सा गर्म करें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डालें और उसे मीडियम फ्लेम पर अच्छे से पकाएं. जब आलू पक जाए तो इसमें गेहूं का आटा मिलाएं और मिक्स्चर में तैयार करें. इसके बाद इसे भाप में पकने दें. जब आटा भाप में पक जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें. जब आटा वाला मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें हरा धनिया और चिली फ्लेक्स डाल दें. इसके बाद आटा अच्छी तरह से गूंथ लें. इसके बाद आटा को ढककर रख एक तरफ रख दें.

कैसे तैयार करें मसाला?
इसके बाद एक कटोरी लें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें. इसमें हरी मिर्च, नमक, टमाटर कैचअप मिलाकर एक मसाला तैयार कर लें. जब मसाला तैयार हो जाए तो इसे अलग रख दें. इसके बाद चीज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे स्वाद बढ़ जाता है. अगर आपको चीज खाना पसंद नहीं है तो आप इसका इस्तेमाल ना करें.

कैसे बनाएं आटा आलू टिक्की?
गूंथा हुआ आटा लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद इसमें मसाल भरकर अच्छी तरह से बंद कर दें. जिस तरह से लिट्टी में मसाला भरा जाता है, वैसे ही इसमें भी मसाला भरना है. जब टिक्की तैयार हो जाए तो एक कोटरी में आधा कप गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटे का घोल बना लें. इसके बाद इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया और एक चम्मच तेल और बेकिंग सोडा डाल दें.

जब घोल और टिक्की तैयार हो जाए तो एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें. टिक्की को आटे के घोल में डुबोएं और उसे कढ़ाई में तलने के लिए डाल दें. अब टिक्की को अच्छी तरह से पकाएं. अब आपकी आटा आलू टिक्की तैयार हो गई है. इसको चटनी के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: