scorecardresearch

How To Store Roti In Casserole: खाना खाने में नहीं आता स्वाद, क्योंकि रोटियां होती हैं गीली.. परेशानी को दूर करें इन हैक्स के साथ

अक्सर कैसरोल में रखी गरम रोटियां गीली हो जाती है. जिससे उन्हें खाते समय स्वाद अच्छा नहीं लगता, क्योंकि वह चिपचिपी लगने लगती है.

How To Store Roti In Casserole Perfectly How To Store Roti In Casserole Perfectly

अक्सर घरों में रोटियां बनाने के बाद उन्हें सीधे कैसरोल में रख दिया जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद वही रोटियां गीली और चिपचिपी महसूस होने लगती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रोटियों को स्टोर करने का सही तरीका नहीं अपनाया जाता. अगर आप चाहते हैं कि रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट, गरम और स्वादिष्ट बनी रहें, तो कुछ छोटी लेकिन बेहद अहम बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है.

जब बहुत गर्म रोटियों को सीधे कैसरोल में बंद कर दिया जाता है, तो अंदर भाप बनती है और यही भाप धीरे-धीरे रोटियों को गीला कर देती है. नतीजा यह होता है कि सर्व करते समय रोटियां देखने और खाने दोनों में फीकी लगती हैं.

तवे से उतारते ही कैसरोल में रखना
कई लोग रोटी को तवे से उतारते ही सीधे कैसरोल में रख देते हैं, जबकि यही सबसे बड़ी वजह होती है रोटियां गीली हो जाती है. दरअसल, गर्म रोटी से भाप निकलती रहती है और अगर वह भाप कैसरोल के अंदर बंद हो जाए तो नमी जमा हो जाती है. बेहतर है कि रोटी को तवे से उतारने के बाद 10–15 सेकेंड के लिए खुली हवा में रखें. इससे रोटी के अंदर की भाप खत्म हो जाएगी, जिससे कैसरोल में रखने से वह गीली नहीं होगी.

कैसरोल की सही तैयारी है जरूरी
कैसरोल में रोटियां रखने से पहले उसके अंदर अंदर बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉइल की दो लेयर बिछा दें. इससे अंदर की नमी सीधे रोटियों तक नहीं पहुंचती. इसके बाद रोटियों को एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें. सूती कपड़ा अतिरिक्त भाप और नमी को सोख लेता है, जिससे रोटियां गीली नहीं होतीं.

नमी से बचाने का एक स्मार्ट तरीका
रोटियों को नमी से बचाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि कैसरोल के तले के संपर्क में रोटियां न आएं. इसके लिए आप एक छोटा सा जुगाड़ कर सकते हैं. कैसरोल के अंदर एक छोटी कटोरी को उल्टा करके रख दें. अब रोटियों को सूती कपड़े में लपेटकर उस कटोरी के ऊपर रखें. ऐसा करने से रोटियां कैसरोल के तल से सीधे संपर्क में नहीं आतीं और अंदर नमी जमा नहीं होती.