scorecardresearch

Lahsun ki Chatani Recipe: सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं लहसुन की चटनी, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानें आसान रेसिपी

Garlic Chatani: यदि आप घर पर झटपट सिर्फ 5 मिनट में चटनी बनाना चाह रही हैं तो आप राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी बना सकती हैं. यह एक ऐसी चटनी है जो स्वाद में तो लाजवाब होगी है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं राजस्थानी लहसुन की चटपटी चटनी की रेसिपी.

Lahsun ki Chatani Lahsun ki Chatani

आपने धनिया की चटनी, पुदीना की चटनी का स्वाद तो चखा ही होगा लेकिन यदि आप कुछ ऐसा ट्राइ करना चाह रही हैं कि जिसका स्वाद खाने वाले को चौका दें तो इस बार बनाएं राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी. यह एक ऐसी चटनी है जो स्वाद में तो लाजवाब होगी है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. यह चटपटी चटनी किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देगी. इस लहसुन की चटनी को आप घर में सिर्फ 5 मिनट में बना सकती हैं. 

लहसुन की चटनी के लिए सामग्री
1.
लहसुन की कलियां
2. कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
3. जीरा
4. अजवाइन
5. सरसों के दाने
6. लाल मिर्च पाउडर
7. तेल
8. पानी
9. स्वादानुसार नमक 

लहसुन की चटनी बनाने की विधि
लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिक्सर ग्राइंडर लेना होगा. इसमें लहसुन की कलियां, जीरा, कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालना होगा. इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर को चलाकर इस पूरी सामग्री का स्मूथ पेस्ट बनाना होगा. इतना सब करने के बाद चूल्हे या गैस को जलाकर एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करना होगा. इसके बाद उसमें सरसों के दाने डालें. एक बार जब सरसों के दानें चटकने लगे तो तैयार चटनी की सामग्री को थोड़े से पानी के साथ पैन में डाले दें. फिर पैन में चटनी की सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि चटनी की कच्ची महक न चली जाए. लहसुन की चटनी की जब कच्ची महक जाने लगेगी तो इस स्टेज में चटनी का भी थोड़ा तेल निकल जाएगा. इस तरह से राजस्थानी लहसून की चटनी खाने की तैयार हो जाएगी. इसे आप लंच-डिनर में सर्व कर सकती हैं. इस लहसुन की चटनी खाने के बाद हर कोई इसकी रेसिपी आपसे जानना चाहेगा.

लहसुन की चटनी खाने के फायदे
लहसुन में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लहसुन की चटनी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है. लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. लहसुन की चटनी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करती है. लहसुन की चटनी वजन कम करने में सहायता करती है. लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. लहसुन की चटनी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखती है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के असर को धीमा करते हैं. लहसुन बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करता है, जिससे कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाव होता है. ध्यान रखें कि लहसुन की चटनी ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में जलन या गैस हो सकती है. खाली पेट ज्यादा तीखी चटनी खाने से परेशानी हो सकती है.