Representational Image
Representational Image
अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट वायरल होता रहता है. कई बार गलत संदेश फैलाने वाले पोस्ट भी वायरल होते हैं. आज हम आपको एक वायरल पोस्ट के बारे में बता रहे हैं जो सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म, लिंक्डइन से वायरल हुआ है. और यह पोस्ट किसी की भावनाओं को आहत करने वाला नहीं है बल्कि लोगों के लिए प्रेरणादायक है.
इस पोस्ट को लिखा है टायलर कोहेन नामक लिंक्डइन यूजर ने जो सैन फ़्रांसिस्को से हैं. इस पोस्ट में कोहेन ने बताया है कि कैसे उन्होंने 39 बार रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार अपना 40वें प्रयास में Google में नौकरी हासिल कर ली.
39 बार हुए रिजेक्ट
कोहेन ने पोस्ट में लिखा है कि दृढ़ता और पागलपन के बीच एक बारीक लाइन होती है. वह अभी भी यह पता लगाने की कोशिश में है कि उनके पास क्या है दृढ़ता या पागलपन. 39 रिजेक्शन, 1 स्वीकृति. कोहेन DoorDash में बतौर एसोसिएट मैनेजर काम करते हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह यह पोस्ट शेयर किया.
कोहेन ने अपनी पोस्ट के साथ Google के ट्रेल मेल का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. जिससे पता चलता है कि वह 25 अगस्त, 2019 से कोशिश में जुटे थे. और 19 जुलाई 2022 को उन्हें गुगल में जॉब मिल गई. कोहेन की इस पोस्ट पर खूब लाइक्स और बधाई के कमेंट्स आ रहे हैं. सही मायनों में वह दृढ़ता की मिसाल हैं.