scorecardresearch

कान में घुस गया जिंदा कीड़ा? तुरंत करें ये काम, उंगली डालना पड़ सकता है भारी

अगर कान में जिंदा कीड़ा चला जाए तो सबसे पहले घबराएं नहीं. कान के अंदर उंगली या कोई नुकीली चीज डालकर कीड़े को निकालने की कोशिश न करें. ऐसा करने से कीड़ा कान की त्वचा को खरोंच सकता है या काट सकता है.

Advertisement
कान में कीड़ा चला जाए तो क्या करें कान में कीड़ा चला जाए तो क्या करें

कई बार खेलते समय, बाहर घूमने के दौरान या सोते हुए कोई छोटा कीड़ा कान में चला जाता है. ज्यादातर मामलों में कीड़ा कुछ समय बाद खुद ही बाहर निकल आता है. लेकिन अगर वह कान के अंदर फंस जाए, तो घबराहट में लोग उसे निकालने के लिए उंगली, माचिस या ईयरबड्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. ऐसा करना परेशानी को और बढ़ा सकता है. इससे कीड़ा और अंदर जा सकता है और कान के पर्दे को भी चोट पहुंच सकती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अगर कान में कीड़ा चला जाए तो क्या करें.

जल्दबाजी न करें
अगर कान में जिंदा कीड़ा चला जाए तो सबसे पहले घबराएं नहीं. कान के अंदर उंगली या कोई नुकीली चीज डालकर कीड़े को निकालने की कोशिश न करें. ऐसा करने से कीड़ा कान की त्वचा को खरोंच सकता है या काट सकता है. ज्यादा छेड़छाड़ करने पर कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंच सकता है.

कान में डालें 2-3 बूंद तेल
अगर कान के अंदर कीड़ा चलता हुआ महसूस हो रहा है, तो उस कान में 2-3 बूंद नारियल तेल या सरसों का तेल डाला जा सकता है. तेल कीड़े के ऊपर एक परत बना देता है, जिससे वह कुछ ही समय में मर जाता है. इसके बाद कान के अंदर हलचल और दर्द जैसी परेशानी कम हो सकती है.

खुद निकालने की कोशिश न करें
कीड़ा मर जाने के बाद भी उसे कान से निकालने के लिए उंगली या ईयरबड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे कीड़ा और अंदर फंस सकता है और कान में चोट या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए तेल डालने के बाद जल्द से जल्द ENT डॉक्टर के पास जाएं और कीड़े को सुरक्षित तरीके से निकलवाएं.

ये भी पढ़ें: