scorecardresearch

Kitchen Hacks: चीनी बार-बार हो जाती है गीली और चिपचिपी? डिब्बे में डाल दें ये चीजें...

चीनी बार-बार हो जाती है गीली और चिपचिपी? कुछ आसान तरीकों को अपनाकर चीनी को लंबे समय तक सूखा रखा जा सकता है. चलिए जानते हैं कैस.

Advertisement
suger suger

चीनी हमारी रसोई की रोजमर्रा की जरूरत है. चाय-कॉफी से लेकर मिठाई और कई दूसरी चीजों में इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन कई बार डिब्बे में रखी चीनी कुछ दिनों बाद गीली और चिपचिपी होने लगती है. चीनी के दाने आपस में चिपककर गुच्छे बना लेते हैं और डिब्बे की अंदरूनी सतह पर भी नमी नजर आने लगती है. दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हवा में मौजूद नमी होती है. चीनी नमी को आसानी से सोख लेती है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर चीनी को लंबे समय तक सूखा रखा जा सकता है.

चीनी चिपचिपी क्यों हो जाती है?
चीनी के गीले होने की सबसे बड़ी वजह नमी है. अगर डिब्बा ठीक से बंद नहीं है, तो नम हवा अंदर पहुंचकर चीनी को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा गीले चम्मच से चीनी निकालना भी इसकी एक वजह है. इसलिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.

सही कंटेनर में रखें चीनी
चीनी को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कांच के जार में रखना बेहतर है. डिब्बे में चीनी भरने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसमें पानी या नमी न हो. रोजाना इस्तेमाल के लिए अलग डिब्बा रखें और बाकी चीनी को अलग कंटेनर में स्टोर करें. इससे पूरे स्टॉक को बार-बार खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

चावल के दाने करेंगे मदद
चीनी को नमी से बचाने के लिए डिब्बे में कुछ चावल के दाने रख सकते हैं. चावल अतिरिक्त नमी सोखने में मदद कर सकता है. अगर आप चावल को सीधे चीनी में नहीं रखना चाहते, तो उसे साफ कपड़े की छोटी पोटली में बांधकर डिब्बे में रखा जा सकता है.

लौंग और दालचीनी
चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग रखने से उसकी खुशबू चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. लंबे समय तक चीनी स्टोर करनी हो तो 2-3 दालचीनी की छड़ियां भी रख सकते हैं.

ब्लॉटिंग पेपर आएगा काम
चीनी रखने से पहले कंटेनर के नीचे साफ ब्लॉटिंग पेपर की एक शीट रख सकते हैं. यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें: