High Protein Wrap Recipe
High Protein Wrap Recipe
रैप एक टेस्टी फूड है. जिसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. साथ ही इसे कहीं भी कभी भी खाया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खास बात है कि इसे आप अपने स्वाद और सब्जियों के अनुसार बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसे रैप की रेसिपी बताएंगे जो प्रोटीन से तो भरपूर होगा ही, साथ ही उसके साथ सालसा की भी रेसिपी होगी. जिसके साथ उसे खाने से स्वाद में चार चांद लग जाएंगे. यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर स्टाइल है.
हाई प्रोटीन वेज रैप की तैयारी
इस रैप की स्टफिंग में मलाई पनीर का उपयोग किया जाता है. जिसे हाथ से क्रश किया गया है. इसके साथ खीरा, गाजर और अन्य ताजी सब्जियां जैसे पालक और ब्रॉकली का उपयोग किया जाता है. इन सब्जियों को कद्दूकस करके दही के साथ मिलाया जाता है. दही का उपयोग मेयोनेज और अन्य फैटी सॉस की जगह किया गया है, जिससे यह रेसिपी और भी हेल्दी बन जाती है.
स्टफिंग में स्वाद बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और हरी मिर्च का उपयोग किया जाता है. साथ ही, इसमें बारीक कटा हुआ कच्चा गार्लिक और उसका पानी मिलाया गया है, जो इसे एक अनोखा स्वाद देता है.
कॉर्न सालसा की तैयारी
कॉर्न सालसा बनाने के लिए उबले हुए मक्के का उपयोग किया जाता है. इसमें डाइस किए हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाया गया है. नींबू का रस और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे मिक्स किया जाता है. यह सालसा रैप के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
कैसे तैयार करें रैप
रैप बनाने के लिए सिंपल चपाती या टॉर्टिला का उपयोग किया जाता है. चपाती के ऊपर लेट्यूस, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर स्टफिंग को रखा जाता है. इसके ऊपर अवोकाडो के स्लाइस रखे जाते हैं. फिर रैप को सही तरीके से मोड़कर तैयार किया जाता है.
यह रेसिपी बिना पकाए तैयार होती है, जिससे सब्जियों के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं. इसमें किसी भी सॉस या फ्राई करने की जरूरत नहीं होती, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है. यह रैप और सालसा हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है और इसे किसी भी समय खाया जा सकता है.