scorecardresearch

Dal Makhni Dosa Recipe: घर के किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा दाल-मखनी और डोसा, जानें आसान रेसिपी, हर किसी को पसंद आएगा स्वाद

Method of Preparation of Dal Makhani Dosa: यदि आप घर पर खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दाल-मखनी और डोसा बेस्ट है. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे घर के किचन में बस चंद मिनटों में रेस्टोरेंट जैसा दाल-मखनी और डोसा बना सकते हैं. इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

Dal Makhni Dosa Recipe Dal Makhni Dosa Recipe

डोसा अब सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत का खास व्यंजन बन गया है. प्लेन डोसा, पेपर डोसा और मसाला डोसा तो आपने खाया ही होगा, आज हम आपको दाल-मखनी और डोसा बनाने की विधि बता रहे हैं. यदि आप साउथ इंडियन डोसा और पंजाबी दाल-मखनी, दोनों के स्वाद के शौकीन हैं तो बस चंद मिनटों में दाल-मखनी और डोसा घर में रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं. आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

दाल मखनी डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1. चावल और उड़द दाल
2. मेथी दाना
3. बारीक कटा प्याज 
4. शिमला मिर्च
5. हरा धनिया
6. आवश्यकतानुसार बटर या घी 
7. स्वादानुसार नमक  
8. चाट मसाला 
9. कद्दूकस किया पनीर 
10. टमाटर की प्यूरी
11. अदरक-लहसुन पेस्ट
12. ताजी क्रीम और मक्खन
13. लाल मिर्च पाउडर
14. गरम मसाला
15. राजमा 

ऐसे तैयार करें डोसा बैटर और दाल मखनी
डोसा बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाना को 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इन्हें पीसकर स्मूद बैटर बना लें. अब इस बैटर को 8 घंटे के लिए खमीर उठने दें. इसके बाद नमक मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें. इसके बाद दाल-मखनी तैयार करने के लिए साबुत उड़द दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे कुकर में नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें. अब कड़ाही में मक्खन गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें. टमाटर प्यूरी डालकर मसाले मिलाएं और अच्छी तरह पकाएं. उबली हुई दाल मिलाकर धीमी आंच पर 20–25 मिनट तक पकाएं. अंत में क्रीम और थोड़ा मक्खन डालकर 5 मिनट और पकाएं. इस तरह से दाल मखनी तैयार है.

दाल-मखनी और डोसा बनाने की विधि
सबसे पहले चूल्हा  या गैस को जलाएं. उसपर तावा को चढ़ाएं. तावा को गर्म होने के बाद उसपर हल्का सा घी या बटर लगाएं. इसे पूरे तावा पर फैला दें. इसके बाद तवा पर एक करछी डोसा बैटर डालकर गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं. ऐसा करने के बाद डोसा के किनारे पर थोड़ा सा मक्खन या वटर डालें. इसके बाद डोसा को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने दें. जब डोसा हल्का सुनहरा हो जाए तो इसके ऊपर दाल मखनी को फैलाएं. इसके ऊपर कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा चाट मसाला छिड़कें. आप चाहें तो इसके ऊपर कद्दूकस पनीर भी डाल सकते हैं. इसके बाद डोसे को फोल्ड करें और कुरकुरा होने तक सेकें. इस तरह से दाल-मखनी और डोसा खाने के लिए तैयार है. आप इसे नारियल चटनी, पुदीना चटनी, टमाटर सॉस या बटर के साथ सर्व करें. इस पर ऊपर से थोड़ा मक्खन डालने से स्वाद और बढ़ जाएगा. आपको मालूम हो कि तवा अच्छी तरह गर्म होने पर ही डोसा कुरकुरा बनेगा. दाल-मखनी को धीमी आंच पर देर तक पकाने से स्वाद और बेहतर होता है.