scorecardresearch

Stress Relief Hugs: स्ट्रेस दूर करने के लिए चीन में लड़कियां लगा रहीं बॉडी वाले लड़कों को गले, 5 मिनट के Hug के लिए देती हैं 600 रुपये तक

हाल ही में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह थिसिस के प्रेशर से इतनी टूट गई थी कि सिर्फ एक बार किसी को गले लगाने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार थी.

Advertisement
Man Mums Man Mums
हाइलाइट्स
  • एक बार गले लगने के लिए पैसे खर्चने को तैयार लड़कियां

  • 5 मिनट गले लगने के लिए चुकाने होते हैं 600 रुपये तक

  • मस्कुलर लड़कों से गले मिलती हैं लड़कियां

चीन में इन दिनों एक अजीब लेकिन दिलचस्प ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यहां की युवा महिलाएं तनाव से राहत पाने के लिए ‘मैन मम्स’ से गले मिलने के लिए पैसे दे रही हैं. एक बार गले मिलने के लिए लड़कियों को करीब 20 से 50 युआन (यानी ₹240 से ₹600) तक चुकाने होते हैं और गले मिलने का समय केवल 5 मिनट होता है. कई लड़कियां काम के तनाव या पढ़ाई के दबाव से उबरने के लिए ये सेवाएं लेती हैं. 

एक बार गले लगने के लिए पैसे खर्चने को तैयार लड़कियां
हाल ही में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह थिसिस के प्रेशर से इतनी टूट गई थी कि सिर्फ एक बार किसी को गले लगाने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार थी. उसने लिखा कि स्कूल के दिनों में एक बार किसी ने गले लगाया था और उसने खुद को सुरक्षित महसूस किया था. इसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई और लाखों कमेंट्स आने लगे. 

मस्कुलर लड़कों से गले मिलती हैं लड़कियां
दरअसल 'मैन मम्स' बॉडीबिल्डर जैसे मस्कुलर लड़कों के लिए इस्तेमाल होता है. ऐसे लड़के स्वभाव में बेहद नरम, समझदार और धैर्यवान होते हैं. कई लड़कियां इन्हें सिर्फ इसलिए चुनती हैं क्योंकि उन्हें इनसे एक सुरक्षित और भावनात्मक सहारा मिलता है. कुछ लड़के लड़कियों को गले लगाने से पहले परफ्यूम लगाते हैं, हेयर स्टाइल बनाते हैं और खुद को अच्छे से तैयार करते हैं ताकि लड़कियां खुद को खास महसूस करें.

सम्बंधित ख़बरें

5 मिनट गले लगने के लिए चुकाने होते हैं 600 रुपये तक
अधिकतर गले मिलने का वक्त पांच मिनट का होता है और ये अक्सर मेट्रो स्टेशन या शॉपिंग मॉल जैसी सार्वजनिक जगहों पर होते हैं. कई बार लड़कियां गले मिलने के बाद अपनी परेशानियां भी साझा करती हैं. कई लड़कियां अब सोशल मीडिया पर मैन मम्स को ढूंढती हैं. वे उनकी बॉडी, बर्ताव, बातचीत और चेहरे के आधार पर चुनती हैं. बातचीत के बाद तय होता है कि कहां मिलना है और कितने समय के लिए गले लगना है.

'मैन मम्स' क्यों कर रहे ऐसा काम?
कुछ मैन मम का कहना है कि वे इस काम से खुद को आत्मसम्मान महसूस करते हैं. वे कहते हैं कि वे पैसे इसलिए लेते हैं ताकि रिश्ता साफ रहे और कोई भावनात्मक उलझन न हो. वहीं, कुछ लोग इस ट्रेंड को सही नहीं मानते और कहते हैं कि ये शारीरिक इच्छा को छुपाने का एक तरीका हो सकता है.