McDonald manager
McDonald manager
गिफ्ट किसे नहीं पसंद होता है...जब भी हम किसी को कोई तोहफा देते हैं तो हमारी यही कोशिश रहती है कि वो गिफ्ट उसे पसंद आए. यूके के एक मैनेजर को उसके स्टाफ ने ऐसा ही कुछ गिफ्ट दिया, जिसे देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स गिफ्ट खोलते हुए दिखाई दे रहा है. ये शख्स UK McDonald's का मैनेजर है. वीडियो वेस्ट लंदन के उक्सब्रिज में स्थित मैक्डोनाल्ड्स रेस्टोरेंट का है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- मैक्डोनाल्ड्स में काम करने वाला ये मैनेजर तब हैरान रह गया जब उसके कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत और अपने काम को जिम्मेदारी से करने के लिए उसे एक लैपटॉप गिफ्ट किया. कर्मचारियों ने अपने बॉस को क्रिसमस के मौके पर ये गिफ्ट दिया था.
This McDonald’s manager was left speechless on Christmas after his staff gifted him a Chromebook Laptop to thank him for his hardwork and dedication to the team! ❤️🎄 #Uxbridge pic.twitter.com/FoNA64F2mg
— UB1UB2 SOUTHALL (@UB1UB2) December 25, 2022
क्या है वीडियो में
वीडियो में बॉस के हाथ में एक बड़ा सा गिफ्ट रैप है. उसके कर्मचारी उसे घेरकर खड़े हुए हैं. वो उनसे पूछ रहा है कि डिब्बे में क्या है पर वे लोग अपने बॉस को बता नहीं रहे हैं. जैसे-जैसे मैनेजर गिफ्ट खोलता है, उसे अंदाजा हो जाता है कि डिब्बे में लैपटॉप है. वो उसे देखकर इतना भावुक हो जाता है कि कुछ बोल ही नहीं पाता. कुछ पल के लिए वो हंसता है पर फिर चुप हो जाता है.
इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.