scorecardresearch

शराब तस्करी का था फैमिली बिजनेस! पिता से शुरू हुआ नशे का खेल, बहन भी गई जेल, भाई नशामुक्ति केंद्र में, अब छोटी बेटी 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई

मॉडल की तरह दिखने वाली युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड-12 की रहने वाली नेहा झा के रूप में हुई है. इसके पिता पहले खेतीबाड़ी का काम किया करते थे. लेकिन इस बीच नेहा के पिता संजय झा को सिंघिया थाना ने शराब तस्करी के मामलें में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Advertisement
नेहा कुमारी, जिसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. (photo: Screengrabs) नेहा कुमारी, जिसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. (photo: Screengrabs)
हाइलाइट्स
  • AC फर्स्ट में 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई मॉडल

  • दो सूटकेस खोले तो निकली ब्रांडेड शराब

बिहार के समस्तीपुर में एसी फर्स्ट से शराब तस्करी करने वाली मॉडल जैसी दिखने वाली युवती को जब गिरफ्तार किया गया तो कई सारे खुलासे अब सामने आ रहें है. जांच में ये बात सामने आई है कि शराब तस्करी के ही मामलें में पूर्व में इसकी बड़ी बहन और पिता जेल जा चुके है. इतना ही नही जांच में ये भी बात सामने आई है कि ये मेडिकल रिप्रजेंटेटिव बनकर दरभंगा जिले में डॉक्टरों और कुछ रसूखदारों को ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने का काम करती थी. हाई प्रोफाइल मामला होता देख आरपीएफ और जीआरपी पुलिस इस मामलें की गंभीरता से जांच कर रही है. बता दें कि विगत दिन नई दिल्ली से जयनगर को जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जब समस्तीपुर स्टेशन पहुंची थी तब आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने एसी फर्स्ट में छापेमारी की थी.

गुप्त सूचना के आधार पर मारी गई रेड
वाराणसी से गुप्त सूचना मिली थी की एक युवती एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रही है जो शराब लेकर जा रही है. आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने जब एच-1 कोच के कूप संख्या सात के पास पहुंची तो बंद था. आवाज देकर खुलवाया गया. युवती के साथ उसका जीजा भी सफर कर रहा था. जब जांच शुरू की गई तो युवती का कॉन्फिडेंस लेवल इतना हाई था कि जांच टीम से बहस करने लगी. तब आरपीएफ की टीम पूरे जांच के दौरान वीडियोग्राफी करवानी शुरू कर दी थी. दो सूटकेस जब खोले गए तो उसमें से ब्रांडेड शराब की बोतलें निकलने लगीं. इसके बावजूद युवती का कॉन्फिडेंस लेवल डाउन होता नही दिखा. जांच के दौरान ये बात सामने आई की  नेहा के पास एसी फर्स्ट में बिना टिकट यात्रा कर रही थी. हालांकि उसने आरपीएफ को बताई कि एसी फर्स्ट क्लास की सीट उसके जीजा ईशान के नाम से बुक था लेकिन उसके जीजा ईशान भी टिकट नही था. आरपीएफ की टीम ने पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करने के बाद नेहा और ईशान को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया था.

पूछताछ में शादी समारोह के लिए शराब लाने की बात कबूली 
मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा ने पूछताछ के क्रम में बताया कि ब्रांडेड शराब की खेप शादी समारोह के लिए लेकर आ रही थी. ये शराब हरियाणा से अपने जीजा ईशान के इलाके से खरीद कर ले रही थी. हालांकि पुलिस को उसके इस बयान पर भरोसा तो नही हुआ है लेकिन इस एंगल के साथ बिहार में शराब की डिलीवरी देने के उद्देश्य पर भी जांच कर रही है. इसके लिए जीआरपी पुलिस जीजा साली के मोबाइल डिटेल को खंगाल रही है. इससे कुछ बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है जिससे कई बड़े चेहरे शराब के खरीद फरोख्त के मामलें में सामने आ सकते हैं.

नेहा की बड़ी बहन और पिता भी जा चुके है जेल 
मॉडल की तरह दिखने वाली युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड-12 की रहने वाली नेहा झा के रूप में हुई है. इसके पिता पहले खेतीबाड़ी का काम किया करते थे. लेकिन इस बीच नेहा के पिता संजय झा को सिंघिया थाना ने शराब तस्करी के मामलें में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. एसी आशंका जताई जा रही है कि पिता के जेल जाने के बाद नेहा की बड़ी बहन निशु झा ने शराब तस्करी के नेटवर्क को संभाल ली थी. बदकिस्मती से निशु झा को भी दरभंगा जिले की उत्पाद विभाग ने पिछले साल 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. नेहा चार बहनों में सबसे छोटी बताई जाती. बड़ी बहन अंशु झा की शादी हरियाणा के रहने वाले ईशान कुमार से हुई थी. वहीं दूसरी बहन निशु झा शराब मामले में जेल जा चुकी है जबकि तीसरी बहन अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है. नेहा के दो भाई भी हैं. छोटा वाला गांव में रहकर मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है. बड़ा वाला भाई इंटर पास करने के बाद सिंघिया गांव में ही रहकर नीट की तैयारी कर रहा था लेकिन NEET में उसे सफलता नहीं मिली तो वह नशे का शिकार हो गया. उसका इलाज नशामुक्ति केंद्र में चल रहा है. नेहा ने स्नातक की पढ़ाई दरभंगा के केएस कॉलेज से की थी.

नेहा पर 25 का संयोग भारी पड़ा 
मॉडल की तरह दिखने वाली शराब तस्कर की हर ओर चर्चा हो रही है लेकिन इस बीच बात सामने आई है कि 25 वर्ष का संयोग इस परिवार के लिए भारी पड़ गया है. जब नेहा की बड़ी बहन निशु झा 25 वर्ष की हुई थी तब वह 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हो गई थी. अब जब नेहा 25 वर्ष की हुई तो वे भी 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है. इस महज संयोग कहे या अंक गणित का फेर इसको लेकर भी अब सोशल मीडिया पर तरह तरह के प्रतिक्रिया हो रही है. खैर कुल मिलाकर जो भी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला के लिए बनाए गए शराबबंदी वाले इस कानून के साथ खिलवाड़ करने का काम ये दोनों बहनें मिलकर कर रही थी, जिसमें इसका जीजा भी अब सलाखों के पीछे है.

ये भी पढ़ें