scorecardresearch

Monsoon Special Snacks Recipe: बरसात में झटपट बना कर खाएं रामलड्डू, घर में सबको खा कर आ जाएगा मजा... बच्चे मांगेंगे दोबारा

अगर आपके बच्चे रोज कुछ नया और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं, तो रामलड्डू उनके लिए भी अच्छा ऑप्शन हैं. घर पर बने होने की वजह से आप मसाले और तीखापन अपनी पसंद के हिसाब से रख सकते हैं. तो अगली बार बारिश शुरू होते ही बाहर से स्नैक्स मंगाने के बजाय घर पर ये रामलड्डू बनाकर देखिए.

Advertisement
Monsoon Special Ram Ladoo Monsoon Special Ram Ladoo

बारिश का मौसम आते ही कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो गरमागरम हो, स्वाद में चटपटा हो और जिसे खाते ही मजा आ जाए. अगर आपके घर में भी बारिश होते ही बच्चे और बड़े कुछ नया खाने की फरमाइश करने लगते हैं, तो इस बार बाहर से कुछ भी मत मंगवाइए. झटपट से घर पर ही रामलड्डू बनाकर ट्राय करें. ऊपर से कुरकुरे, अंदर से नरम और साथ में हरी चटनी-दही का स्वाद इस स्नैक को और भी मजेदार बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा झंझट भी नहीं करना पड़ेगा. 

रामलड्डू बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
सबसे पहले मूंग दाल और चना दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें. दालें नरम हो जाएं तो इनका पानी निकाल लें. इसके बाद दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, वरना लड्डू तलते समय अपना आकार ठीक से नहीं रख पाएंगे.

ऐसे तैयार करें रामलड्डू का मिश्रण
पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें स्वाद के हिसाब से नमक, थोड़ा अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालें. मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंटें. इसे कुछ देर फेंटने से बैटर हल्का और फूला हुआ हो जाता है, जिससे रामलड्डू अंदर से भी नरम बनते हैं.

अब गर्म तेल में तलें लड्डू
कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो, वरना लड्डू ऊपर से जल्दी लाल हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं. अब हाथ या चम्मच की मदद से दाल के छोटे-छोटे हिस्से तेल में डालें. इन्हें मध्यम आंच पर पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

दही और चटनी से बढ़ाएं स्वाद
जब सारे रामलड्डू तैयार हो जाएं तो उन्हें कुछ देर के लिए पानी में डाल दें. इससे लड्डू थोड़े नरम हो जाएंगे और बाद में आसानी से दबाकर उनका बचा हुआ पानी निकाल लें. अब इन्हें प्लेट में सजाएं और ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें. इसके बाद हरी चटनी और जरूरत के हिसाब से मीठी चटनी डालें.

ऊपर से डालें ये चीजें
रामलड्डू के ऊपर थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़क दें. चाहें तो ऊपर से बारीक सेव और हरा धनिया भी डाल सकते हैं. गरमागरम रामलड्डू जब ठंडे-ठंडे दही और चटनी के साथ मिलते हैं, तो इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ यह एकदम बढ़िया स्नैक बन सकता है.
 

ये भी पढ़ें