scorecardresearch

Aloo Ka Achar Recipe: ऐसे बनाएं बरसाती आचार, पराठे के साथ खाएंगे अंगुलियां चाट

बरसात के मौसम में बनने वाला आलू का अचार खाने में चटपटा और स्वादिष्ट लगता है.इसे गरमागरम पराठे के साथ खाएंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

Advertisement
आलू का आचार आलू का आचार

बारिश के मौसम में गरमागरम पराठे के साथ अगर घर का बना चटपटा आचार मिल जाए, तो खाने का मजा ही अलग हो जाता है. खासकर जब आचार में खट्टा, तीखा और मसालेदार स्वाद एक साथ मिले, तो साधारण सा खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है और मन बार-बार करता है. ऐसे में अगर घर में आलू रखे हैं तो उनसे एकदम अलग तरह का अचार तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं है और स्वाद ऐसा आएगा कि पराठे के साथ खाने का मजा दोगुना हो जाएगा.

पहले आलू को ऐसे करें तैयार
सबसे पहले छोटे आकार के आलू लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब इन्हें उबाल लें, लेकिन ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा गलने न पाएं. ठंडा होने के बाद आलू के छिलके उतार लें और जरूरत के हिसाब से इन्हें दो टुकड़ों में काट लें.

अचार के लिए तैयार करें मसाला
अब एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें. इसमें राई, सौंफ, मेथी दाना और जीरा डालकर हल्का चटका लें. इसके बाद इसमें हींग और हल्दी डालें. मसाले को ज्यादा देर तक न भूनें, वरना इसका स्वाद कड़वा हो सकता है.

आलू को मसाले में मिलाएं
जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसमें कटे हुए आलू डाल दें. अब हल्के हाथ से आलू को मसाले के साथ मिलाएं, ताकि टुकड़े टूटें नहीं. इसमें लाल मिर्च, नमक और जरूरत के हिसाब से धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

खट्टे स्वाद के लिए डालें ये चीज
आलू के अचार का असली स्वाद खट्टेपन से आता है. इसके लिए इसमें नींबू का रस या अमचूर पाउडर डाल सकते हैं. अब गैस बंद कर दें और अचार को अच्छी तरह ठंडा होने दें.

कुछ देर रखने के बाद आएगा मजेदार स्वाद
अचार तैयार होने के बाद इसे तुरंत भी खाया जा सकता है, लेकिन कुछ घंटे रखने पर मसालों का स्वाद आलू में अच्छी तरह उतर जाता है. इसे साफ और सूखे कांच के जार में रखकर इस्तेमाल करें.

पराठे के साथ करें सर्व
बरसाती मौसम में गरमागरम पराठे के साथ यह चटपटा आलू का अचार बेहद स्वादिष्ट लगेगा. चाहें तो इसे पूरी, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ भी खा सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें