onion chutney
onion chutney
Onion Chutney: चटनी तो आपने कई तरह की खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी प्याज की चटनी खाई है? इस चटनी का रंग और इसकी खुशबू ऐसी है कि देखते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो बहुत ज्यादा मेहनत लगती है और न ही किसी तामझाम की जरूरत होती है. किचन में मौजूद बेसिक सामानों से महज 10 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाती है. तो चलिए आपको बताते हैं घर पर प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी.
प्याज की चटनी बनाने का सामान
टुकड़ों में कटा हुआ 5-6 प्याज
2-3 साबुत लाल मिर्च
2 टेबल स्पून सिरका
1 टेबल स्पून नमक
10 कलियां लहसुन
प्याज की चटनी बनाने की विधि
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिक्सर जार लेना है. प्याज, मिर्च, लहसुन, थोड़ा सा फ्रेश करी पत्ता और हरा धनिया डालें और पीसकर एक पेस्ट बना लें. ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात है कि आपको इस मिक्सर को लगातार चलाकर बारीक पेस्ट नहीं बनाना है.
अब गैस पर एक पैन या कड़ाही चढ़ाएं और उसमें दो बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल गर्म करें. तेल अच्छे से गर्म हो जाने के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा और दो से तीन सूखी खड़ी लाल मिर्च डालकर तड़काएं.
जैसे ही जीरा चटकने लगे और सूखी मिर्च का रंग हल्का बदलने लगे, समझ जाइए कि आपका तड़के में प्याज का पेस्ट डाल दें.
अब गैस की आंच को धीमा कर दें और चम्मच से चलाते हुए पेस्ट को 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. जैसे-जैसे चटनी भुनेगी, इसका रंग गहरा और चमकदार होता जाएगा और तेल किनारों से अलग होने लगेगा.
जब चटनी का रंग गहरा लाल-भूरा हो जाए और बेहतरीन खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. इस तीखी और चटपटी तमिल स्टाइल चटनी को आप गरमा-गरम चावल, घी लगी इडली, क्रिस्पी डोसा या फिर सादी रोटी-पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: