scorecardresearch

Onion Juice for Hair Growth: आपके भी झड़ रहे बाल... तो गंजेपन वाली जगह पर लगाएं प्याज का रस... हेयर फॉल रोकने में बेहद असरदार

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या से अधिकांश लोग परेशान हैं. लोग हेयर फॉल रोकने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. यदि आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो आपकी यह परेशानी प्याज के रस से दूर हो सकती है. यहां आप जान सकते हैं गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या फायदा मिलता है और इसको लगाने का तरीका क्या है?

Advertisement
Onion Juice for Hair Growth Onion Juice for Hair Growth

Pyaj ka Ras Lagane se Balon mein kya Hota hai: बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. महिला हो या पुरुष, बड़ी संख्या में लोग बालों के पतले होने, टूटने और गंजेपन से परेशान हैं. ऐसे में बालों को दोबारा उगाने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है प्याज का रस. ऐसा दावा किया जाता है कि प्याज का रस लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है. यदि आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो आपकी यह परेशानी प्याज के रस से दूर हो सकती है. यहां आप जान सकते हैं गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या फायदा मिलता है और इसको लगाने का तरीका क्या है? आपको मालूम हो कि प्याज में सल्फर युक्त यौगिक होते हैं, जो बालों की देखभाल के लिए अच्छे माने जाते हैं. आप प्याज के रस को स्कैल्प पर सीधे लगा सकते हैं. आप प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं. आप प्याज के रस में एलोवेरा जेल को मिलाकर लगा सकते हैं.

1. स्कैल्प पर इस तरह लगाएं प्याज का रस
आप सबसे पहले एक प्याज को कद्दूकस करके उसका ताजा रस निकाल लें. इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे सिर की त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें. यदि जलन या खुजली न हो तो प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज का रस स्कैल्प पर लगाकर कुछ मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद शैम्पू से धो लें. आपको मालूम हो कि ऐसा करने से सिर्फ बालों का झड़ना ही कम नहीं होता है, बल्कि सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. इससे बालों के विकास में मदद मिलती है.

2. प्याज के रस में मिलाएं नारियल तेल
आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज के रस में थोड़ी मात्रा में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं. नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने और टूटने से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. प्याज के रस और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसके बाद इसे हल्का सा गर्म करें. अब इस तेल को सिर की त्वचा पर लगाएं और मालिश करें. ऐसा करने के बाद 1 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर बाल को शेम्पू और पानी से धो लें. प्याज के रस और नारियल तेल न केवल बालों की जड़ों को पोषण देते हैं बल्कि दोमुंहे बालों से भी छुटकारा दिलाते हैं. बालों को घना और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.

3. प्याज का रस और एलोवेरा जेल
आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज का रस और एलोवेरा जेल का मिश्रण लगाने से सिर की स्किन को आराम मिलता है और रूसी कम होती है. आप प्याज का रस और एलोवेरा जेल के मिश्रण को सिर में लगाने के 30 मिनट बाद बाल धो सकते हैं. ऐसा सप्ताह में एक-दो बार करने से बाल घने और मुलायम बनते हैं. प्याज के रोगाणुरोधी गुण संक्रमण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा सिर की त्वचा की खुजली को कम करता है. ध्यान दें इस मिश्रण को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और खुजली, लालिमा या जलन होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.