AI Generated Image
AI Generated Image
आजकल प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. बाजार जाकर प्याज खरीदना अब जेब पर काफी भारी पड़ने लगा है. ऐसे में कई लोग इस बारे में सोचते हैं कि कैसे बिना प्याज के खाना बना सकते हैं. अगर आपको लगता है कि बिना प्याज खाना स्वादिष्ट नहीं बन सकता, तो आप गलत है. आप बिना प्याज के भी काफी टेस्टी खाना बना सकते हैं.
जब प्याज के दाम बढ़ जाते हैं, तो हर डिश में प्याज डालना मुश्किल हो जाता है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़े से बदलाव और सही मसालों से आप बिना प्याज के भी लाजवाब खाना बना सकते हैं. इससे आप आसानी के पैसे भी बचा सकेंगे और स्वाद भी बना रहेगा.
हींग एक ऐसा मसाला है जो प्याज जैसी खुशबू और स्वाद देता है. यह सस्ती भी होती है और थोड़ी सी क्वांटिटी में ही काम कर जाती है. तड़के में हींग डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए हमेशा प्याज की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो टमाटर की प्यूरी की मदद से डिश को गाढ़ा और टेस्टी बना सकते हैं. इसके अलावा आप अदरक-लहसुन के पेस्ट की मदद से भी डिश में तीखापन और खुशबू ला सकते हैं. यह प्याज की कमी को काफी हद तक पूरा कर देता है.
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें. अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाला जब तक तेल न छोड़े, तब तक इसे पकाएं. इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें. कटे हुए आलू डालकर मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर ढककर पकाएं. हरा धनिया डालकर गरमा गरम परोसें.