
Snoring-(Representative Image)
Snoring-(Representative Image)
क्या आपके पार्टनर के खर्राटे आपकी नींद उड़ा रहे हैं? रात में बार-बार नींद खुलना, सुबह उठते ही भारीपन महसूस होना और दिनभर चिड़चिड़ापन रहना...ये सब संकेत हो सकते हैं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही. शुरुआत में आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यही छोटी सी आवाज आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगती है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, लगभग आधे लोग जीवन में कभी न कभी खर्राटे लेते हैं और बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से इससे जूझते हैं. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इसे घर पर ही आसान उपायों से कंट्रोल किया जा सकता है.
खर्राटे क्यों आते हैं? कारण समझिए
खर्राटे तब आते हैं जब सोते समय नाक या मुंह से हवा का रास्ता आंशिक रूप से बंद हो जाता है. इससे गले के टिश्यू वाइब्रेट करते हैं और आवाज पैदा होती है. नींद में गले की मांसपेशियों का ज्यादा रिलैक्स होना, नाक बंद रहना या साइनस की समस्या, वजन ज्यादा होना, टॉन्सिल या एडेनॉइड का बड़ा होना, पीठ के बल सोना, शराब या स्मोकिंग की आदत...ये कुछ खर्राटों की कॉमन वजह है.
खर्राटे सिर्फ शोर नहीं हैं, बल्कि यह दोनों पार्टनर्स की जिंदगी पर सीधा असर डालते हैं, जो व्यक्ति खर्राटे लेता है, उसकी नींद अक्सर पूरी नहीं हो पाती, जिससे उसे दिनभर थकान महसूस होती है और मूड भी खराब रहता है, वहीं, उसके साथ सोने वाले पार्टनर की नींद बार-बार टूटती है, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ता है और दिन में काम पर फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है, अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसका असर रिश्ते पर भी पड़ने लगता है.

कब हो सकता है खतरे का संकेत?
हर खर्राटा सामान्य नहीं होता. कई बार यह गंभीर बीमारी स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है. इसमें सोते समय सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है.
ये लक्षण दिखें तो सावधान रहें-
बहुत तेज और रोजाना खर्राटे
नींद में घुटन या हांफना
पूरी नींद के बाद भी थकान
दिन में बहुत ज्यादा नींद आना
रात में बार-बार जागना
ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि स्लीप एपनिया हाई BP, दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है.
घर पर करें ये आसान उपाय
करवट लेकर सोएं: पीठ के बल सोने से खर्राटे बढ़ते हैं. इसलिए रात में करवट बदलते रहें.
वजन कंट्रोल करें: मोटापा एयरवे को संकरा करता है.
सोने से पहले शराब न लें: इससे गले की मांसपेशियां ज्यादा ढीली हो जाती हैं.
नाक साफ रखें: सलाइन स्प्रे या ह्यूमिडिफायर आपके काम आ सकती है.
सिर थोड़ा ऊंचा रखें: तकिया थोड़ा मोटा लगागाकर सोएं. इससे सिर ऊपर रहता है और सांस का रास्ता खुला रहता है.
कुछ लोगों के लिए MAD (Mandibular Advancement Device) जैसे उपकरण भी फायदेमंद होते हैं, जो जबड़े को आगे रखकर एयरवे खुला रखते हैं.
कपल्स के लिए जरूरी सलाह
बिना गुस्से के खुलकर बात करें.
मिलकर लाइफस्टाइल में बदलाव करें.
सोने का टाइम फिक्स करें.
जरूरत पड़े तो ईयरप्लग्स का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें