scorecardresearch

Quick Soaking Tip: राजमा-छोले भिगोना भूल गए हैं? नोट कर लें बिना भिगोए इन्हें गलाने का सीक्रेट, काम हो जाएगा आसान

Quick Soaking Tips: सबसे आसान और कारगर तरीका है हॉट वॉटर सोकिंग यानी गर्म पानी में भिगोना. इसके लिए राजमा या चना अच्छी तरह धो लें. अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें राजमा-चना डाल दें. गैस बंद कर दें और बर्तन को ढककर 45 मिनट से 1 घंटे तक रहने दें.

Quick Soaking Tips Quick Soaking Tips
हाइलाइट्स
  • चना, राजमा 30 मिनट में फुलाने का तरीका

  • बिना भिगोए इन्हें गलाने का सीक्रेट

कई बार राजमा या छोले खाने का अचानक मन करता है, लेकिन भिगाया हुआ न होने की वजह से इसे बनाने का प्लान कैंसिल करना पड़ता है. खासकर वीकेंड पर जब घर में कुछ स्पेशल बनाने का मन हो और किचन में नजर जाए तो पता चलता कि राजमा-चना डिब्बे में ही पड़े हैं.

ऐसे में या तो झटपट कोई दूसरी सब्जी बनती है या फिर बाहर से ऑर्डर करने का मन बनता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए. एक आसान किचन ट्रिक से आप बिना रातभर भिगोए भी राजमा और छोले जल्दी सॉफ्ट कर सकते हैं.

राजमा और छोले जल्दी सॉफ्ट करने की आसान टिप्स

  • सबसे आसान और कारगर तरीका है हॉट वॉटर सोकिंग यानी गर्म पानी में भिगोना. इसके लिए राजमा या चना अच्छी तरह धो लें.

  • अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें राजमा-चना डाल दें. गैस बंद कर दें और बर्तन को ढककर 45 मिनट से 1 घंटे तक रहने दें.

  • गर्म पानी दानों को तेजी से नरम करता है और वे पकाने के लिए तैयार हो जाते हैं. बाद में इन्हें प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी में आसानी से गलाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा भी है काम का

  • अगर समय और भी कम है तो भिगोते समय पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. यह दानों की बाहरी परत को मुलायम करता है, जिससे वे जल्दी गलते हैं.

  • हालांकि सोडा बहुत ज्यादा न डालें, वरना स्वाद खराब कर सकता है. पकाने से पहले भिगोया हुआ पानी फेंककर साफ पानी में ही राजमा-चना पकाएं.

  • अगर भिगोने का भी समय नहीं है तो सीधे कुकर में पकाने का तरीका अपनाएं. राजमा या चना धोकर कुकर में डालें, उसमें गर्म पानी और एक चुटकी नमक मिलाएं. 6-8 सीटी तक उबाल लें.

  • इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खुद से निकलने दें. इस तरीके में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, लेकिन अचानक बने प्लान के लिए यह भी कारगर है.

राजमा और चना क्यों जरूरी है भिगोना?
राजमा और चना जैसे दालें लेग्यूम्स की कैटेगरी में आते हैं. इन्हें भिगोने से इनमें मौजूद फाइटिक एसिड कम होता है, जिससे पाचन आसान होता है. साथ ही भिगोने से पकाने का समय घटता है और गैस बनने की समस्या भी कम होती है. इसलिए कोशिश करें कि कम से कम 30-60 मिनट का हॉट सोक जरूर करें.

राजमा-चावल हो या छोले-भटूरे, यह डिश लगभग हर घर में पसंद की जाती है. अगर दाने ठीक से न गलें तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है. जल्दी गलाने की इन ट्रिक्स से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि स्वाद भी बरकरार रहेगा. बहुत ज्यादा सोडा या नमक डालकर जल्दी गलाने की कोशिश न करें. इससे दाने बाहर से टूट सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें