scorecardresearch

बारिश के मौसम में शराब पीना सही है या गलत? जानें दिमाग और मौसम का अनोखा कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में लोगों को शराब पीने का ज्यादा मन क्यों होता है, या बारिश के मौसम में शराब पीना सही है या गलत? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

Alcohol Alcohol

कई लोगों को बारिश के मौसम में शराब पीने की तेज इच्छा होने लगती है. अक्सर लोग इसे सिर्फ मौसम का असर या एक आदत मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में लोगों को शराब पीने का ज्यादा मन क्यों होता है, या बारिश के मौसम में शराब पीना सही है या गलत? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

मौसम का मूड पर पड़ता है असर
दरअसल, बारिश के दिनों में धूप कम निकलती है. इसकी वजह से शरीर में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर का स्तर कम हो सकता है. सेरोटोनिन हमारे मूड को अच्छा रखने में अहम भूमिका निभाता है. जब इसका स्तर घटता है, तो कुछ लोगों को सुस्ती, हल्की उदासी या थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में शराब पीने वाले लोगों का मन अल्कोहल की ओर आकर्षित हो सकता है, क्योंकि शराब कुछ समय के लिए डोपामाइन और एंडॉर्फिन जैसे रसायनों को बढ़ाकर अच्छा महसूस कराती है.

बारिश में क्यों लगती है गर्माहट की जरूरत
बरसात के दौरान तापमान कम होने से शरीर को ठंडक महसूस होती है. अल्कोहल शरीर की ब्लड वेसल्स को फैलाता है, जिससे थोड़ी देर के लिए गर्माहट महसूस होती है. यही वजह है कि कुछ लोगों को लगता है कि बारिश या ठंड के मौसम में शराब पीने से आराम मिलेगा. हालांकि यह असर केवल थोड़े समय के लिए होता है और वास्तव में शरीर का तापमान बनाए रखने में शराब मदद नहीं करती.

क्या बारिश में शराब पीनी चाहिए
सिर्फ मौसम की वजह से शराब पीना सही फैसला नहीं है. शराब स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है और बरसात में फिसलन, दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है. यदि कोई व्यक्ति शराब पीता भी है, तो उसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए. बेहतर होगा कि बारिश का आनंद हर्बल चाय, गर्म सूप, अच्छा संगीत, किताबें या मेडिटेशन के साथ लिया जाए. इससे मूड भी बेहतर रहेगा और सेहत भी सुरक्षित रहेगी.

ये भी पढ़ें: