Ration Card
Ration Card
Ration Card New System: यदि आप राशन कार्ड से सरकारी अनाज लेते हैं तो आपको लिए यह खबर बड़े काम की है. ऐसे राशन कार्ड धारकों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पिछले 6 महीने से प्राइस डिस्ट्रिबुशन सिस्टम यानी PDS दुकान से अनाज नहीं लिया है. ऐसे राशन कार्ड धारकों को साइलेंट राशन कार्ड धारक माना गया है. ऐसे चिह्नित राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है. ऐसे में आप e-KYC जरूर करा लें और प्राइस डिस्ट्रिबुशन सिस्टम यानी PDS दुकान से अनाज ले लें. ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर 2026 से आपका राशन कार्ड बंद हो जाएगा.
आपको मालूम हो राशन कार्ड हमेशा के लिए बंद नहीं हो जाएगा. e-KYC और वेरिफिकेशन के जरिए कार्ड दोबारा एक्टिव कराने का मौका मिलेगा. सरकार का मानना है कि कुछ लाभार्थियों ने राशन कार्ड तो बनवा लिया है लेकिन वे लंबे समय से PDS से राशन नहीं ले रहे हैं. कुछ मामलों में तो राशन कार्ड का उपयोग दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किए जाने की बात भी सामने आई है. ऐसे राशन कार्डों की जांच कर व्यवस्था को ज्यादा ट्रांसपरेंट बनाने की तैयारी है. यदि आपने पिछले 6 महीने से राशन नहीं लिया है तो PDS दुकान से अपना राशन जरूर उठा लें. ऐसा करने पर आपका राशन कार्ड एक्टिव रखने में मदद मिलेगी.
नई SMART-PDS सिस्टम की जाएगी शुरू
1 अक्टूबर 2026 से नई SMART-PDS सिस्टम शुरू की जाएगी. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार SMART-PDS सिस्टम में साइलेंट राशन कार्ड और डुप्लीकेट लाभार्थियों से जुड़े मामलों को संभालने की नई सुविधा शुरू होगी. आपको मालूम हो कि यह व्यवस्था सभी राशन कार्ड धारकों पर लागू नहीं होगी. नई व्यवस्था को लागू करने का सरकार का मकसद फर्जी राशन कार्डों की पहचान करना और सरकारी राशन का फायदा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है.
किनको करना होगा दोबारा e-KYC
नई SMART-PDS सिस्टम सिर्फ उन राशन कार्ड धारकों और लाभार्थियों से जुड़ी है, जिन्हें सिस्टम में साइलेंट राशन कार्ड या डुप्लीकेट लाभार्थी के रूप में चिह्नित किया गया है. ऐसे राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है. साइलेंट राशन कार्ड के मामले में इसके बाद अगले 3 महीने के भीतर फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए e-KYC कर लाभार्थी की पात्रता दोबारा जांची जाएगी. उधर, डुप्लीकेट लाभार्थी के रूप में चिह्नित व्यक्ति को भी 3 महीने का समय दिया जाएगा. इस दौरान लाभार्थी जरूरी दस्तावेज और e-KYC के जरिए अपनी पात्रता दोबारा साबित कर सकते हैं.
क्या-क्या बदलेगा 1 अक्टूबर 2026 से
क्या सभी राशन कार्ड हो जाएंगे बंद
आपको मालूम हो कि 1 अक्टूबर 2026 से सभी राशन कार्ड बंद नहीं होंगे और न ही हर राशन कार्ड धारक को दोबारा e-KYC कराने की जरूरत होगी. नई व्यवस्था सिर्फ उन्हीं मामलों से जुड़ी है, जिन्हें साइलेंट राशन कार्ड या डुप्लीकेट लाभार्थी के रूप में चिह्नित किया गया है. ऐसे में सामान्य रूप से राशन ले रहे पात्र लाभार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है.