scorecardresearch

Nepali Style Aalo Aachar Recipe: केवल 10 मिनट में होता है तैयार, साधारण इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाएं टेस्टी अचार

भारत में अचार आम, नींबू, गाजर, खीरा और न जाने किन-किन चीज़ों का डाला जाता है. लेकिन आपने कभी इस स्टाइल का नींबू का अचार नहीं खाया होगा.

Nepali Style Aalo Aachar Recipe Nepali Style Aalo Aachar Recipe

भारत में अचार काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. फिर चाहे वह कोई भी मौसम हो. लंच हो या डिनर अचार हर जगह अपना रंग बिखेरता है. साथ ही भारत में अचार बनाने के लोगों के अलग-अलग तरीके भी होते हैं. हर तरीके के साथ अचार में एक अलग स्वाद आता है. तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप नेपाली स्टाइल में आलू का अचार बना सकते हैं. इसकी खास बात है कि यह कई दिन, कई घंटे नहीं बल्कि 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. तो चलिए बताते हैं आपको इसकी रेसिपी.

नेपाली स्टाइल आलू अचार एक पारंपरिक और झटपट बनने वाली रेसिपी है जो स्वाद और ताजगी से भरपूर होती है. इस अचार को केवल 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है, और यह दो से तीन दिनों तक ताजा रहता है. इस रेसिपी में मेन इंग्रीडिएंट आलू, सफेद तिल, त्रिफला (सिचुआन पेपर कॉर्न), सरसों का तेल, और नींबू का रस हैं.

करें अचार की तैयारी
इस रेसिपी के लिए पांच उबले हुए आलू या फिर बेबी पोटैटो, एक प्याज, आधा खीरा, दो हरी मिर्च, एक नींबू का रस, सफेद और काला नमक, धनिया के पत्ते और डंडे, सफेद तिल, और सरसों का तेल की जरूरत है. सबसे पहले तो आलू को बड़े टुकड़ों में काटा जाता है ताकि उनका स्वाद बेहतर हो. इसके साथ ही प्याज, मूली, गाजर को भी डाला जाता है. 

त्रिफला और सफेद तिल का महत्व
त्रिफला, जिसे सिचुआन पेपर कॉर्न भी कहा जाता है, इस अचार का मेन फ्लेवरिंग एजेंट है. अगर यह न मिले तो आम पेपर कॉर्न का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे हल्का कूटकर अचार में मिलाया जाता है. साथ ही नींबू का रस भी अचार में डाला जाता है. इसके अलावा सफेद तिल को मीडियम फ्लेम पर भूनकर दरदरा पीसा जाता है, जिसे बाद में अचार में डाला जाता है. इससे अचार में बाइंडिंग और कोटिंग आती है. तिल का स्वाद अचार को एक अनोखा और स्वादिष्ट टेक्सचर देता है.

तड़का है इसका सीक्रेट
अचार को तड़का देने के लिए सरसों का तेल गरम किया जाता है और उसमें मेथी के बीज डाले जाते हैं. जब तेल से धुआं निकलने लगता है, तो इसे अचार में मिलाया जाता है. इसके बाद अचार के मिक्सचर को अच्छी तरह मिक्स किया जाता है. अगर अचार की कंसिस्टेंसी को हल्का करना हो, तो थोड़ा पानी भी डाला जा सकता है. तीखेपन के लिए रेड चिली फ्लेक्स का उपयोग किया जा सकता है.

अगर आप चाहें तो इस अचार में मूली, गाजर, मटर जैसे इंग्रिडीएंट्स को भी डाल सकते हैं. यह अचार रोटी, चावल या किसी भी भोजन के साथ खाया जा सकता है.