scorecardresearch

Kitchen Tips: चावल के डिब्बे में डाल दें ये 2 चीज, सालों साल नहीं लगेगा घुन... निकलकर भागेंगे कीड़े

How to get rid ofचावल में घुन (Rice Weevil) और कीड़े मुख्य रूप से नमी गर्मी और लंबे समय तक भंडारण के कारण लगते हैं. अक्सर ये कीड़े फसल के समय या पैकेजिंग से पहले चावल के दानों के अंदर सूक्ष्म अंडे के रूप में आते हैं, जो बाद में अनुकूल वातावरण पाकर सक्रिय हो जाते हैं.

rice bug solution rice bug solution

चावल एक ऐसी चीज है जो लंबे समय तक इस्तेमाल होता है, हालांकि कई बार चावल को लंबे समय तक रखने से इसमें घुन, छोटे कीड़े या बदबू आने की समस्या हो सकती है. खासकर गर्मी और नमी वाले मौसम में चावल जल्दी खराब होने लगते हैं. जिससे पूरा स्टॉक खराब होने का डर रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि, पुराने समय से घरों में कुछ आसान जैसे- चावल, गेहूं, दाल को देसी तरीके से सुरक्षित रखा जाता था.

ऐसे में हमारी दादी-नानी के समय से चावल को सुरक्षित रखने के लिए नीम की पत्तियां और तेजपत्तों का इस्तेमाल किया जाता था. इन दोनों की प्राकृतिक खुशबू और गुण कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. सबसे अच्छी बात है कि ये चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो चावल लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रह सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि इन्हें इस्तेमाल कैसे करना है.

चावल में घुन और कीड़े क्यों लगते हैं
चावल में घुन (Rice Weevil) और कीड़े मुख्य रूप से नमी गर्मी और लंबे समय तक भंडारण के कारण लगते हैं. अक्सर ये कीड़े फसल के समय या पैकेजिंग से पहले चावल के दानों के अंदर सूक्ष्म अंडे के रूप में आते हैं, जो बाद में अनुकूल वातावरण पाकर सक्रिय हो जाते हैं. वहीं अगर चावल खरीदते समय ही उनमें हल्की नमी हो, तो बाद में समस्या और जल्दी बढ़ सकती है. इसलिए स्टोर करने का तरीका बहुत जरूरी होता है.

नीम की पत्तियां इस्तेमाल करने का तरीका
नीम की पत्तियों की गंध छोटे कीड़े और घुन को दूर रखने में मदद कर सकती है. इसके लिए सूखी नीम की पत्तियां लें और चावल के डिब्बे में अलग-अलग परतों के बीच रख दें. ऊपर से भी कुछ पत्तियां डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि पत्तियां पूरी तरह सूखी हों, ताकि नमी न जाए.

तेज पत्ता  इस्तेमाल करने का तरीका
चावल के डिब्बे में 4 से 5 तेजपत्ते डाल दें. हर कुछ हफ्तों में पुराने पत्ते बदलकर नए रख सकते हैं. इसकी तेज प्राकृतिक महक कीड़ों को पसंद नहीं आती. जिसके चलते चावल में कीड़े नहीं लगते.
 

अगर पहले से घुन लग गए हों तो क्या करें
अगर चावल में पहले से घुन लगा हो तो उन्हें धूप में फैला दें. कुछ घंटों की धूप से कीड़े कम हो सकते हैं. अब पूरी तरह सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में चावल भरें. भरते समय बीच-बीच में नीम की पत्तियां और तेजपत्ते डालते जाएं. इसके बाद साफ करके नए डिब्बे में भरें और फिर नीम की पत्तियां व तेजपत्ता डालें.

ये भी पढ़ें: