scorecardresearch

आलू खाने के बाद होती है गैस और एसिडिटी? जानिए असली वजह क्या है और खाने का सही तरीका

कई लोग आलू खाने के बाद पेट में जलन, गैस, भारीपन और एसिडिटी की शिकायत करते हैं. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सच में आलू एसिडिटी बढ़ाता है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में समस्या आलू से नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके से जुड़ी होती है.

Advertisement
Right way to eat Potato Right way to eat Potato

भारतीय रसोई में आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है. आलू की सब्जी, पराठा, चाट या स्नैक्स, यह लगभग हर घर की थाली का हिस्सा है. हालांकि कई लोग आलू खाने के बाद पेट में जलन, गैस, भारीपन और एसिडिटी की शिकायत करते हैं. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सच में आलू एसिडिटी बढ़ाता है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में समस्या आलू से नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके से जुड़ी होती है.

क्या आलू से बनती है गैस?
Ubie Health की रिपोर्ट के अनुसार, आलू में रेजिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है. यह ऐसा स्टार्च होता है जो पूरी तरह पच नहीं पाता और बड़ी आंत तक पहुंच जाता है. वहां मौजूद बैक्टीरिया इसे फर्मेंट करते हैं, जिससे गैस बन सकती है. कुछ लोगों में यही गैस पेट फूलने, भारीपन और एसिडिटी जैसे लक्षण पैदा कर सकती है. जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, उन्हें यह परेशानी अधिक महसूस हो सकती है.

किन लोगों को ज्यादा हो सकती है परेशानी?
जो लोग इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या बार-बार होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें आलू का अधिक सेवन करने पर असहजता महसूस हो सकती है. हालांकि सामान्य रूप से आलू को पाचन के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर कुछ लोगों में गैस, पेट दर्द और भारीपन की समस्या बढ़ सकती है.

आलू खाने का सही तरीका क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, आलू को कैसे पकाया जाता है, यह काफी महत्वपूर्ण है. उबले हुए या बेक किए गए आलू आमतौर पर आसानी से पच जाते हैं. वहीं फ्रेंच फ्राइज, चिप्स या ज्यादा तेल और मसालों में बने आलू पेट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं. तैलीय भोजन पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा हरे रंग के या अंकुरित आलू खाने से बचना चाहिए. ऐसे आलू में सोलनाइन नामक प्राकृतिक विषाक्त तत्व की मात्रा बढ़ सकती है, जो पेट दर्द, मतली और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है.

लक्षणों पर रखें नजर
यदि आपको बार-बार आलू खाने के बाद एसिडिटी महसूस होती है, तो कुछ दिनों तक अपने खानपान का रिकॉर्ड रखें. यह नोट करें कि आपने आलू किस रूप में और कितनी मात्रा में खाया था. इससे समस्या की असली वजह समझने और सही समाधान खोजने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: