scorecardresearch

सचिन ने बचाई घायल चिड़िया की जान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो समुद्र किनारे अपने हाथों में चिड़िया को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. सचिन उस चिड़िया को हाथ में लेकर कहते हैं कि उम्मीद है कि इस चिड़िया की जान जरूर बच जाएगी.

Advertisement
सचिन ने बचाई घायल चिड़िया की जान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो सचिन ने बचाई घायल चिड़िया की जान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
हाइलाइट्स
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सचिन का वीडियो

  • घायल चिड़िया को डॉक्टर के पास ले गए सचिन

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर वैसे तो क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. पर सोशल मीडिया पर वो किसी ना किसी कारण से छाए रहते हैं. दरअसल हाल ही में सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक चिड़िया की जान बचाते नजर आ रहे हैं. सचिन का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर लोग जमकर सचिन की तारीफ कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सचिन का वीडियो
सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो समुद्र किनारे अपने हाथों में चिड़िया को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. सचिन उस चिड़िया को हाथ में लेकर कहते हैं कि उम्मीद है कि इस चिड़िया की जान जरूर बच जाएगी. इसके बाद वो चिड़िया को लेकर ऊपर दुकानों तक जाते हैं  और वहां चिल्ला कर पूछते हैं- क्या इसके खाने के लिए कुछ है? कुछ भी दाना वगैरह?

घायल चिड़िया को डॉक्टर के पास ले गए सचिन
इसके बाद सचिन उस चिड़िया के खाने का इंतजाम करते हैं. इस वीडियो में सचिन के साथ एक और शख्स नजर आ रहा है, जो चिड़िया को पानी पिला रहा है. चिड़िया को खिलाने के बाद सचिन उसे डॉक्टर के पास भी ले जाते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि उसकी एक टांग टूटी हुई है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सचिन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

इंटरनेट पर जमकर हो रही है सचिन की तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद लोग सचिन की दरियादिली के मुरीद हो गए हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सचिन की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "सचिन सच में आप काफी उम्दा इंसान है." इस वीडियो पर सचिन ने कैप्शन लिखा था, "थोड़ी सी देखभाल और स्नेह हमारी दुनिया को और भी बेहतर जगह बनाने में बहुत मदद कर सकता है." ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है.