Shivpuri News
Shivpuri News
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पति-पत्नी का घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया. पति को माफी मांगनी पड़ी. इसके बाद ही पत्नी वापस आई. दरअसल पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी कुएं में कूद गई. कोई अनहोनी की आशंका से घबरा पति ने माफी मांगी, इसके बाद पत्नी कुएं से बाहर निकली.
कुएं में कूद गई नाराज पत्नी-
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरिया में पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पत्नी ने कुएं में कूद गई. जिसके बाद पीछे-पीछे दौड़े आए पति ने आनन-फानन में कुएं में रस्सी डाली. महिला ने रस्सी पकड़ ली. लेकिन कुएं से बाहर आने को तैयार नहीं थी. महिला चाहती थी कि पति उससे माफी मांगे. एक तरफ कुएं में पत्नी और दूसरी तरफ माफी की मांग को देखकर पति फौरन तैयार हो गया. जैसे ही महिला के कुएं में कूदने की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं में रस्सी से बांधकर खटिया डाल दी. लेकिन महिला का कहना था कि उसका पति जब तक उससे माफी नहीं मांगेगा, तब तक वो कुएं से बाहर नहीं आएगी.
पति ने मांगी माफी-
पत्नी की माफी मांगने के बाद ही कुएं से बाहर आने की मांग पर पति ने फौरन माफी मांगी. पति ने गांववालों के सामने पत्नी से माफी मांगी. इसके बाद ही महिला कुएं से बाहर निकली.
दरवाजे पर ताला लगाकर बाहर जाता है- पत्नी
महिला का कहना था कि जब भी उसका पति बाहर जाता है तो वह घर के दरवाजे पर ताला लगा देता है. इससे महिला नाराज थी. दिनारा थाना प्रभारी सुधीर कुशवाहा का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है. इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: