Markets In Delhi
Markets In Delhi
शॉपिंग करना हर किसी को पंसद होता है और अगर आप की मनपसंद की चीज सस्ते दाम में मिल जाए तो बात ही क्या है. दिल्ली में ऐसे कई मार्केट हैं जहां पर सस्ते और कम दाम में एक से बढ़ कर एक स्टाइलिश ड्रेस मिल जाती है. खास बात ये है कि इन बाजारों में कम दाम के बावजूद मोल भाव करने पर कपड़े काफी कम दाम में मिल जाते हैं. तो आईये आपको इन बाजारों के सफर पर ले चलते हैं.
सरोजिनी नगर
सरोजिनी मार्केट दिल्ली की सबसे सस्ती और मशहूर मार्केट है. यहां पर कपड़ों की शुरूआती कीमत 100- 200 रूपए होती है. लेकिन अगर आपको मोल भाव करने आता है तो आप इन चीजों को 50 रूपये में भी ले सकती हैं. आप दिन में 11 बजे से शाम 5,6 बजे तक इस मार्केट में जा सकते हैं. क्योंकि शाम के समय यहां लाइटिंग काफी कम होती है , बता दें कि सोमवार को सरोजिनी मार्केट बंद होती है
जनपथ
जनपथ मार्केट, राजीव चौक और बाराखम्बा के बीच में पड़ता है. एक गली में सिमटी हुई इस मार्केट में होम डेकोर, स्टाइलिश ज्वेलरी, शूज, और ड्रेसेज मिल जाते हैं.
लाजपत नगर
एथनिक वियर सस्ते दाम में खरीदने के लिए लाजपत नगर बेस्ट है. लाजपत नगर में कपड़ों के साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिलते हैं. मौसम के हिसाब से इस मार्केट में कपड़ों के क्लेक्शन बदलते हैं. ये मार्केट सोमवार को बंद रहती है.
मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
ये बाजार लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग मार्केट है. यहां लड़कों के लिए हर तरह के क्लेक्शन मौजूद होते हैं. मौसम के हिसाब से इस मार्केट में कपड़ों के क्लेक्शन बदलते हैं. ये मार्केट सोमवार को बंद रहती है.
करोल बाग मार्केट
करोल बाग मार्केट में कपड़ों के साथ तमाम तरह के गैजेट्स मिल जाएंगे. यहां से आप शादी की खरीदारी भी कर सकते हैं.
मजनू का टीला
ये एक होलसेल मार्केट है. यहां का तिब्बती मार्केट बहुत मशहूर है. साथ ही आप यहां पर जायकेदार चीजें भी खा सकते हैं. यानी शॉपिंग के साथ यहां पर खाने पीने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. इसका करीबी मेट्रो स्टेशन विधान सभा स्टेशन है.
सदर बाजार
यहां पर होम डेकोर से लेकर किचन का सारा सामान, ब्राइडल ज्वेलरी, के अलावा शादी का सारा सामान खरीदा जा सकता है.
चांदनी चौक मार्केट
दिल्ली का चांदनी चौक मार्टके होलसेल मार्केट है. यहां कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और होम डेकोर की चीजें मिलती हैं.