suji nashta
suji nashta
क्या आप भी रोज सुबह नाश्ते में पोहा, उपमा और पराठे जैसे नाश्ते बार-बार खा कर बोर हो गए हैं. अगर हां, तो अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और कम तेल वाला नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी और दही से बनने वाली यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है. इसे भाप में पकाया जाता है, जिससे यह बेहद सॉफ्ट और जालीदार बनता है.
इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार में 1 कप सूजी, आधा कप दही और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें. इससे स्मूथ बैटर तैयार हो जाएगा. बैटर को एक बाउल में निकाल लें. मिक्सी जार में थोड़ा बैटर बच जाए तो उसमें 1/4 कप पानी डालकर इसे भी बाउल में मिला दें. अब इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी और 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बैटर को कुछ देर ढककर सेट होने के लिए रख दें.
ईनो डालकर करें स्टीम
एक थाली में थोड़ा तेल लगाकर उसे ग्रीस कर लें. अब तैयार बैटर में आधा चम्मच ईनो डालें और ऊपर से आधा चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से मिलाएं. ईनो मिलाने के तुरंत बाद बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डाल दें.
एक कड़ाही में दो गिलास पानी डालकर बीच में स्टैंड रखें. पानी उबलने पर थाली को स्टैंड के ऊपर रखें और ढक्कन लगाकर मीडियम फ्लेम पर करीब 15 मिनट तक स्टीम करें.
तवे पर दें क्रिस्पी ट्विस्ट
अगर आपको नाश्ता थोड़ा क्रिस्पी पसंद है, तो तैयार टुकड़ों को हल्के तेल लगे तवे पर दोनों तरफ से गोल्डन स्पॉट्स आने तक सेक सकते हैं. इसे नारियल, टमाटर या खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें. खास बात यह है कि पूरी रेसिपी में करीब 1 चम्मच तेल ही इस्तेमाल होता है.
ये भी पढ़ें: