scorecardresearch

Summer Special Chaat: गर्मी में घर पर बना सकते हैं ये स्पेशल ठंडी चाट, स्वाद के साथ गर्मी से भी राहत

गर्मी के मौसम में चटपटा खाने को मन तो करता है, लेकिन पेट में गड़बड़ की आशंका से ऐसा नहीं कर पाते हैं. लेकिन आप घर पर ठंडी चाट बना सकते हैं और गर्मी में स्वाद के साथ गर्मी से राहत भी पा सकते हैं. चलिए आपको गर्मी की स्पेशल चाट बनाने का तरीका बताते हैं.

Summer Special Chaat Summer Special Chaat

गर्मी के मौसम में हमेशा ठंडा और कुछ चटपटा खाने का मन करता है. अगर मार्केट में जाते हैं तो आपको भारी-भरकम चाट खाने को मिलेगा. लेकिन आप घर पर हेल्दी और टेस्टी चाट बना सकते हैं. इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसमें कच्चा आम, पुदीना, धनिया और बेसन के पकोड़ों से तैयार किया जाता है. ये चाट स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला भी होता है.

चाट के लिए किन चीजों की होती है जरूरत?
गर्मी के मौमस के लिए इस स्पेशल चाट बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है. चलिए आपको बताते हैं.

  • कच्चा आम
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • ताजा पुदीना
  • हरा धनिया
  • किशमिश या गुड़
  • काली मिर्च
  • काला नमक
  • सेंधा नमक
  • भुना जीरा
  • चिली फ्लेक्स
  • बेसन
  • अजवाइन
  • लाल मिर्च
  • हल्दी

मसालेदार पानी कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक कच्चा आम लेते हैं. इसको छील लेते हैं और अच्छी तरह से धूल लेते हैं. इसका दुगा काटकर अलग कर लेते हैं. इसके बाद मिक्सर जार में कच्चे आम के टुकड़े, अदरक, ताजा पुदीना, हरा धनिया और अदरक डालकर अच्छी तरह से पीस लें. इसमें हल्का मीठा स्वाद लाने के लिए किशमिश भी मिला सकते हैं. अगर किशमिश नहीं है तो गुड़ या चीनी मिलाया जा सकता है. इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालें. इसके बाद काली मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें. तैयार पेस्ट का रंग गहरा हरा दिखता है. 
इसको पतला करने के लिए इसमें पानी मिला सकते हैं. इसके साथ ही इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक, भुना जीरा, चिली फ्लेक्स और सेंधा नमक मिला सकते हैं. इसके बाद इस मसालेदार पानी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

कैसे तैयार करें बेसन के पकौड़े?
जब मसालेदार पानी तैयार हो जाए तो उसके बाद बेसन के पकौड़े तैयार करने की बारी आती है. एक कटोरे में बेसन लें. इसके बाद इसमें अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी और नमक मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालकर स्मूद घोल तैयार लें. घोल में चुटकीभर मीठा सोडा डालने से पकोड़े फूले-फूले और मुलायम होते हैं. फिर गर्म तेल में मीडियम फ्लेम पर छोटे-छोटे पकोड़े तले जाते हैं.

इसके बाद तले हुए पकोड़ों को हल्के गुनगुने पानी में डालकर कुछ मिनट के लिए रख लें. इससे वे बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं. इसके बाद इन्हें हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल लें.

अब स्पेशल चाट तैयार करें-
अब ठंडे तैयार मसालेदार पानी में ये पकोड़े डालें. ऊपर से बारीक कटा पुदीना, हरा धनिया, प्याज और थोड़ी बूंदी डाल सकते है. चाहें तो प्याज के लच्छे भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. अब ये स्पेशल रेसिपी तैयार है. आप इसका स्वाद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: