scorecardresearch

Kitchen Hacks: किचन के टाइल्स पर जम गए हैं तेल और मसालों के जिद्दी दाग? इस तरह बस एक चीज से करें साफ

किचन में तड़का, फ्राई और मसालेदार खाना बनाते समय तेल की छोटी-छोटी बूंदें दीवारों और टाइल्स पर जाकर चिपक जाती हैं. धीरे-धीरे इन पर धूल जम जाती है और दाग काले या पीले दिखने लगते हैं. अगर समय पर सफाई न हो तो इन्हें हटाना और मुश्किल हो जाता है.

Kitchen Hacks Kitchen Hacks

how to clean greasy kitchen tiles using lemon easy home remedies रोज-रोज खाना बनाने से किचन की टाइल्स पर तेल, मसाले और धुएं की एक परत जमने लगती है. शुरुआत में ये दाग हल्के लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इतने जिद्दी हो जाते हैं कि सामान्य कपड़े से साफ ही नहीं होते. कई लोग महंगे क्लीनर खरीदते हैं, फिर भी टाइल्स पर चिकनाहट बनी रहती है. ऐसे में एक आसान घरेलू तरीका आपकी परेशानी कम कर सकता है.

क्या है वह एक चीज
अगर टाइल्स पर जिद्दी तेल और मसाले के निशान जम गए हैं, तो नींबू आपकी मदद कर सकता है. नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिडिक तत्व चिकनाई को ढीला करने का काम करते हैं, जिससे दाग आसानी से निकलने लगते हैं. 

ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले एक साफ कपड़े से टाइल्स पर जमा धूल और ऊपर की गंदगी हटा लें. अब एक कटोरी पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला लें. अब इसे दाग वाली जगह पर स्प्रे करें या कपड़े की मदद से लगा दें. कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि तेल और मसाले की परत नरम पड़ जाए. 

इसके बाद हाथ से स्पंज या मुलायम कपड़े से दाग वाले टाइल्स को रगड़ें. ज्यादा जिद्दी दाग हों तो थोड़ा समय और दें. आखिर में साफ पानी से पोंछ दें. इससे टाइल्स की चिकनाहट कम हो सकती है और चमक भी लौट सकती है. 
इसके अलावा साबुन वाला पानी भी खूब काम करता है. जब नींबू से टाइल्स के दाग हल्के पड़ जाए तो एक बार साबुन वाले पानी से भी साफ कर दें. 

सफाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान
बहुत तेज केमिकल या ज्यादा खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल करने से टाइल्स खराब हो सकती हैं. कोशिश करें कि खाना बनने के बाद ही एक बार पोंछा जरूर लगा दें, ताकि तेल की परत मोटी न हो. नियमित सफाई करने से दाग जिद्दी बनने का मौका नहीं पाते. वहीं अगर रोज थोड़ा ध्यान रखा जाए, तो टाइल्स पर दाग जमने की नौबत कम आती है. 
 

ये भी पढ़ें