scorecardresearch

Plants That Attract Money: घर में जरूर लगाएं ये पौधे... मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान... पैसों की होने लगेगी बारिश... देखते ही देखते आप हो जाएंगे धनी 

Best Plant to Attract Money and Happiness: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ विशेष पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं और पैसों की बारिश होने लगती है. यहां आप ऐसे 9 पौधों के बारे में जान सकते हैं, जो आपको धनवान बना सकते हैं. ये पौधे दुख-दर्द और विपत्तियों को भी हरते हैं. 

Plants That Attract Money Plants That Attract Money

Plants For good luck: घर की खूबसूरती में पेड़-पौधे चार चांद लगाते हैं. लोग घर के आंगन में, गार्डन में और छत पर पौधे लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ विशेष पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं और पैसों की बारिश होने लगती है. यहां आप ऐसे 9 पौधों के बारे में जान सकते हैं, जो आपको धनवान बना सकते हैं. ये पौधे दुख-दर्द और विपत्तियों को भी हरते हैं. यदि सही पौधा घर में सही जगह लगा दिया जाए तो यह सिर्फ घर से नाकारात्मक ऊर्जा को ही दूर नहीं करता है बल्कि आपकी ऊर्जा और सोच को भी बदल सकता है.

1. मनी प्लांट
आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसा खूब रहे तो आपको अपने घर में मनी प्लांट को लगाना होगा. मनी प्लांट आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट आर्थिक तंगी तो दूर करने में मदद करता है. मनी प्लांट पानी में आसानी से उग जाता है. यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर भगाता है. मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है. मनी प्लांट जितना अधिक बढ़ता है, उतना ही घर की आमदनी में इजाफा होता है. मनी प्लांट को घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए.

2. बांस का पौधा
घर में बांस का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है. इस पौधे को घर में लगाने से घर में खूब पैसा आता है. यह पौधा घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. बांस के पौधे को घर या ऑफिस के डेस्क पर रखा जा सकता है. यह पौधा लंबी उम्र और अपार सौभाग्य देता है. इसे आर्थिक लाभ के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए.

3. तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में बहुत ही धार्मिक महत्व है. इस पौधे की पूजा की जाती है. तुलसी को घर में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है. यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. यह पौधा हवा को भी शुद्ध करता है. तुलसी का पौधा घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है.

4. शमी का पौधा
आप अपनी आर्थिक परेशानी को दूर करने के घर में शमी का पौधा भी लगा सकते हैं. इस पौधे का संबंध शनि देव से होता है. शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर, बाहर निकलते समय दाहिनी ओर लगाना चाहिए. इस पौधे के घर में लगाने से धन की बारिश होने लगती है. 

5. अपराजिता
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस भी घर में अपराजिता की बेल उगती है, उस घर में पैसों की बारिश होने लगती है. अपराजिता का नीले रंग का फूल भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होता है. अपराजिता को 'विष्णु कंठ' भी कहा जाता है. अपराजिता को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

6. रबर प्लांट
ऐसी मान्यता है कि घर में रबर प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है. धन की कमी दूर हो जाती है. रबर के पौधे को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

7. क्रसुला का पौधा
घर में क्रसुला के पौधे को लगाना बेहद शुभ माना जाता है. क्रसुला का पौधा लगाने के घर में खूब धन आता है. आमदनी बढ़ जाती है. इस पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के दाई ओर रखना चाहिए.

8. स्पाइडर प्लांट
आप अपनी आर्थिक परेशानी को दूर करने के घर में स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं. स्पाइडर प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है. घर में इस प्लांट को लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. स्पाइडर प्लांट को घर में उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए.

9. जेड प्लांट
आप अपनी आर्थिक परेशानी को दूर करने के घर में जेड प्लांट लगा सकते हैं. जेड प्लांट को सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है. जेड प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है.