scorecardresearch

Sunday Special: बिना पैसे खर्च किए भी पार्टनर के साथ बना सकते हैं रविवार यादगार, आज ही ट्राई करें ये आसान आइडियाज

संडे का दिन कहने के लिए तो आराम का दिन होता है. लेकिन अगर आप चाहें तो छोटे-छोटे प्लान के साथ आप इसे पार्टनर के साथ मिल एक शानदार रोमांटिक दिन बना सकते हैं.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

संडे का दिन पूरे हफ्ते की भागदौड़ के बाद आराम करने और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का सबसे अच्छा मौका होता है. लेकिन हर बार बाहर घूमना, महंगे रेस्टोरेंट जाना या ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. कई बार छोटी-छोटी बातें और साथ बिताया गया समय किसी भी महंगे प्लान से ज्यादा खास बन जाता है. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने Sunday को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये आसान आइडियाज आपके बहुत काम आ सकते हैं.

मिलकर बनाएं पसंदीदा खाना

संडे  बाहर खाना खाने की बजाय घर पर ही अपनी पसंद की डिश साथ मिलकर बनाएं. खाना बनाते समय बातें करना, हंसी-मजाक करना और एक-दूसरे की मदद करना रिश्ते को और मजबूत बनाता है. साथ में बनाया गया आम खाना भी खास यादें छोड़ जाता है.

मोबाइल को फेंक दें दूर

आजकल ज्यादातर समय मोबाइल पर निकल जाता है. ऐसे में संडे को कुछ घंटे के लिए फोन दूर रख दें और सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताएं. अपने पुराने किस्से, आने वाले सपने और फ्यूचर प्लान पर बात करें. कई बार अच्छी बातचीत ही रिश्ते में नई ताजगी ले आती है.

आसपास की जगह पर टहलने जाएं

अगर मौसम अच्छा है, तो अपने पार्टनर के साथ किसी पार्क या शांत जगह पर टहलने निकल जाएं. ताजी हवा, हल्की धूप और साथ बिताया गया समय आपको मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करा सकता है. इस दौरान सेल्पी लें या बस नेचर एन्जॉय करें.

घर पर मूवी या गेम नाइट प्लान

बिना पैसे खर्च किए संडे को खास बनाने का यह भी शानदार तरीका है. अपनी पसंदीदा फिल्म देखें, पॉपकॉर्न बनाएं या फिर बोर्ड गेम, ताश या कोई मजेदार गेम खेलें. इससे हंसी-मजाक का माहौल बनेगा और साथ बिताया गया समय यादगार हो जाएगा.

पुरानी तस्वीरें देखें और यादें ताजा करें

अपने फोन या एल्बम में रखी पुरानी तस्वीरें साथ बैठकर देखें. पहली मुलाकात, घूमने की यादें या किसी खास मौके की तस्वीरें देखकर पुरानी बातें फिर से ताजा हो जाएंगी. इससे रिश्ते में अपनापन और भी बढ़ता है.