Surat News
Surat News
गुजरात में सूरत के उधना रोड नंबर-5 पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. नशे की हालत में युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी के पिलर पर चढ़ गया और ऊपर से हंगामा करने लगा. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय राहगीर लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से रेस्क्यू किया गया. पुलिस ने युवक का मेडिकल चेकअप कराया.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर हाई वोल्टेज ड्रामा खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो उधना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उधना रोड नंबर-5 का है. वीडियो में देख सकते हैं कि यहाँ पर स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ा हुआ है. पानी की टंकी पर चढ़े युवक के बारे में वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में है. पहले वह टंकी बनाने में उपयोग होने वाले बांस बल्ली के सहारे पिलर यानी सहारे वाले हिस्से पर चढ़ा था और उसके बाद वह पानी की टंकी के पास पहुंचा था. जब लोगों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया.
आधे घंटे की मकसद के बाद युवक को उतारा गया-
नशे में धुत युवक पिलर से होते हुए सीधे पानी की टंकी के सबसे ऊपर वाले हिस्से तक पहुंच गया. ऊंचाई पर होने की वजह से नीचे खड़े लोग घबरा गए और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताने लगे. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फायर कर्मियों ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
युवक को हिरासत में लिया गया-
उधना पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर ठाकोर ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाया गया है और उसकी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा.
युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया- फायर अफसर
सूरत नगर निगम सब फायर अफसर नरोत्तम के. खलासी ने बताया कि उधना फायर स्टेशन रोड नंबर 6 पर एसएमसी द्वारा बनाई जा रही पानी की नई टंकी पर एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ गया. हमने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही हम ऊपर पहुँचे, वह टंकी के गोल घेरे में और ऊपर भागने लगा. इसके बाद हमने तुरंत हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मँगवाया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
ये भी पढ़ें: