scorecardresearch

HUG Day 2026: जानें क्यों खास है ये हग डे, इस तरह करें अपने पसंदीदा इंसान को इस दिन खुश

हग डे हर साल 12 फरवरी को मनाया जाता है. साल 2026 में यह दिन गुरुवार को पड़ेगा. यानी हफ्ते के बीच में ही लोगों को अपने करीबी रिश्तों को अपना प्यार महसूस कराने का मौका मिलेगा.

Hug Day 2026 Hug Day 2026

वैलेंटाइन वीक में हग डे की शुरुआत आज के ग्रीटिंग और गिफ्ट कल्चर से जुड़ी मानी जाती है, लेकिन गले लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है. हग शब्द की जड़ पुरानी नॉर्स भाषा के शब्द hugga से आई मानी जाती है. जिसका मतलब होता है, दिलासा देना, सांत्वना देना या सुकून पहुंचाना.

जहां आज के समय में, जब लोग डिजिटल दुनिया में ज्यादा उलझे रहते हैं, वहीं यह दिन जुड़ाव और इंसान के मौजूदगी की अहमियत हमें समझाता है. गलें लगाना न केवल रोमांटिक जेस्चर है अपने प्यार को जताने के लिए, बल्कि इसके स्वास्थ्य से जुड़े भी कई लाभ हैं.

गले लगाने के स्वास्थ्य से जुड़े लाभ
साइंस बताता है कि कम से कम 20 सेकंड तक गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन निकलता है, जिसे 'कडल हार्मोन' भी कहा जाता है. यह हार्मोन ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को संतुलित करने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है. साथ ही इससे तनाव कम होता है. वहीं सच्चे दिल से लगे लगाने से रिश्तों में भरोसा और इमोशनल लगाव भी बढ़ता है.

अलग-अलग तरह के हग और उनका मतलब

  • हर गले लगाना एक जैसा नहीं होता, बल्कि हर हग के अलग मतलब होते हैं.
  • बेयर हग यानी कसकर किया गया हग गहरे प्यार और सुरक्षा का संकेत देता है.
  • दो लोगों के बीच किया गया साइड हग दो दोस्तों के बीच अपनापन और गहराव दिखाता है.
  • बैक हग यानी पीछे से गले लगाना भरोसा और सुरक्षा का एहसास कराता है, जैसे दूसरा इंसान कह रहा हो 'मैं तुम्हारे साथ हूं न, घबराओ मत'.
  • वहीं snuggle एक आरामदायक, लंबा हग होता है, जो आमतौर पर रोमांटिक कपल करते हैं.

हग डे 2026 कैसे मनाएं?
चाहे आप अपने दोस्त, प्यार और परिवार के साथ हों या दूर, इस दिन को खास बनाने के कई तरीके हैं. अपने करीबी लोगों को दिल से और आराम से सुकून पूर्वक गले लगाएं. जो लोग दूर हैं, उनको लिए वीडियो कॉल या कोई यादगार गिफ्ट भी भेजवा सकते हैं, जिससे दूर उन्हें आपके करीब होने का एहसास होगा.

अगर आप सोचते हैं कि यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए है, तो ऐसा नहीं है. आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या दोस्तों को भी गले लगाकर उनका धन्यवाद कर सकते हैं. 


सबसे जरूरी बात, गले लगाते वक्त सहमति का ध्यान रखें. अगर कोई हग करने में असहज महसूस कर रहा है, तो उनके भावनाओं का ख्याल रखें. आप चाहें तो तारीफ या प्यार भरे शब्द बोल कर भी उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें