scorecardresearch

अब तक 32! हीरे-जवाहरात नहीं इस चोर ने चुराई है टंकी की टोंटियां, अब हुआ गिरफ्तार

नोएडा ने एक चोर ने 32 टंकिंयां चुराई है. इस चोर के कब्जे से अब तक 32 टंकियां बरामद डकी जा चुकी हैं. चोर नोएडा के सेक्टर-58 में चोरी कर रहा था, जिस वक्त वो पकड़ा गया.

 चोर ने चुराई है टंकी की टोंटियां चोर ने चुराई है टंकी की टोंटियां
हाइलाइट्स
  • अब तक 32 टोटीयां चुरा चुका है चोर

  • पेचकस और हथौड़ा भी बरामद

आपने आज तक कई तरह के चोरों को देखा होगा. पुलिस भी आए दिन चोर डकैतों को गिरफ्तार करती रहती है. लेकिन हाल ही में नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने एक टोटी चोर को पकड़ा है. जनता की मदद से पुलिस ने बिल्डिंग से पानी की टंकी से टोंटी चोरी करने वाला चोर नीरज सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया है.

नीरज जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला है. नीरज को पुलिस ने हिमगिरी बिल्डिंग बी-131, सेक्टर-62, नोएडा से बिल्डिंग से पानी की टंकी की चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की 32 टोंटी बरामद की गई है.

दरअसल नोएडा सेक्ट2 के हिमगिरी बिल्डिंग के इंचार्ज निपुण कपूर को 3 मई की रात किसी ने फोन कर सूचित किया कि बिल्डिंग में चोर घुस गया है और साल ही कुछ तोड़ फोड़ की आवाज भी आ रही है. ये मामला रात करीब 9 बजे का है. जिसके बाद निपुण कपूर और गार्ड पंकज कुमार ने जब वहां जाकर देखा तो एक चोर ने पानी की टंकी की टोंटियां एक कपड़े में बांध रखी थीं.

ये सब देखकर निपुण कपूर ने उस चर को पकड़ने की कोशिश की. खुद को चारों ओर से घिरा देख कर चोर ने भागने की कोशिश की लेकिन गार्ड ने उसको पकड़ लिया. कपड़े में बंधी टोंटियां खोल कर देखी गयी तो कुल 32 टोंटी जिनमें प्लास्टिक के पाइप लगे है तथा एक पेचकस एक हथौड़ा बरामद किया गया है.