Skincare in heat
Skincare in heat
दिन की शुरुआत करते हुए हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन फ्रेश, ग्लोइंग और परफेक्ट दिखे. लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है, धूप, पसीना और पॉल्यूशन का इफेक्ट चेहरे पर साफ नजर आने लगता है. लड़कों के मुकाबले लड़कियां स्किन केयर को लेकर काफी चिंतित होती हैं.
जिन लड़कियों को काम के दौरान ज्यादा समय बाहर बिताना पड़ता है, तो उनके लिए स्किन को फ्रेश और क्लीन बनाए रखना एक चुनौती से कम नहीं होता है. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी का सामना करती हैं तो, कुछ आसान ब्यूटी हैक्स अपनाकर पूरे दिन अपने लुक को कॉन्फिडेंट और फ्रेश बनाए रख सकती हैं.
स्किन की पहली सेफ्टी लेयर
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है. यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने वाली UV किरणों से बचाता है और टैनिंग की परेशानी को दूर करता है. सनस्क्रीन लगाने के लिए सबसे बेहतर है कि आप बाहर निकलने से करीब 15-20 मिनट पहले लगाएं. इसकी वजह है कि क्रीम को सेट होने में थोड़ा समय लगता है. साथ ही अगर आप लंबे समय के लिए बाहर रहनी वालीं हैं, तो इसका इस्तेमाल हर 3-4 घंटे पर करें.
फेस मिस्ट से मिलेगी इंस्टेंट फ्रेशनेस
जब आप दिनभर दबाहर रहते हैं तो, चेहरे का बेजान होना और डल लगना आम बात है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप फेस मिस्ट या गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोशिश करें कि जब भी बाहर जाएं, तो फेस मिस्ट को बैग में जरूर रखें. फेस मिस्ट के इस्तेमाल से आप डल हुआ चेहरा दोबारा हाइड्रेट होता है, और बेजान या डल नहीं लगता.
ब्लॉटिंग पेपर से ऑयलीनेस होगी दूर
बाहर की गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे का ऑयली होना, कोई नई बात नहीं. यह परेशानी जितनी आम है, उतना ही आसान है इसे दूर करना. इस परेशानी से निजात पाने के लिए अपने साथ एक ब्लॉटिंग पेपर को साथ जरूर रखें.
जब भी आपको महसूस हो कि चेहरा ऑयली हो रहा है. तो उसे पानी से न धोएं, ऐसा करने से मेक-अप खराब हो जाएगा. इसकी जगह आप ब्लॉटिंग पेपर की मदद से आरे ऑयल को हटा सकती है. ब्लॉटिंग पेपर ऑयल को हटाटा है, वो भी बिना मेक-अप खराब किए.