scorecardresearch

PNG Connection: लगवाने जा रहे हैं पीएनजी, तो पहले जान लें इन बातों को.. रहेंगे हमेशा सुरक्षित और बिल आएगा कम

गैस संकट के बीच लोग पीएनजी कनेक्शन का रुख कर रहे हैं, लेकिन इसको लगवाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

PNG Connection PNG Connection

मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन का असर एलपीजी सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे आम कंज्यूमरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार भी दूसरे ऑप्शनों को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन एक बेहतर ऑप्शन के रूप में सामने आ रहा है. हालांकि, इसे अपनाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि फ्यूचर में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

सही तरीके से करवाएं इंस्टॉल
पीएनजी कनेक्शन लगवाते समय सबसे पहले इसकी इंस्टॉलेशन लोकेशन पर ध्यान देना चाहिए. गैस मीटर और पाइपलाइन को ऐसी जगह लगवाएं जहां वे सुरक्षित रहें और किसी तरह के नुकसान न हो. साथ ही, रसोई में इसका इंस्टॉलेशन ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां वेंटिलेशन हो. इससे गैस का प्रवाह सही बना रहता है और किसी भी तरह के हादसे के चांस कम हो जाते हैं.

चूल्हे को करें पीएनजी के हिसाब से मॉडिफाई
एलपीजी और पीएनजी दोनों के प्रेशर में अंतर होता है, इसलिए पुराने चूल्हे पर पीएनजी का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो पाता. ऐसे में जरूरी है कि चूल्हे के नोजल को बदलवाया जाए या फिर उसे पीएनजी के अनुसार अपडेट किया जाए. इससे गैस सही तरीके से जलती है और किचन में किसी तरह की समस्या नहीं आती. यह छोटा सा बदलाव आपकी सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बना सकता है.

गैस लीक डिटेक्टर से बढ़ाएं सुरक्षा
पीएनजी का इस्तेमाल करते समय एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए गैस लीक डिटेक्टर लगवाना एक समझदारी भरा कदम है. यह छोटा सा डिवाइस गैस लीकेज होने पर तुरंत अलर्ट कर देता है, जिससे समय रहते कोई बड़ा हादसा टाला जा सकता है. आजकल यह डिवाइस आसानी से मार्केट में मौजूद हैं और घर की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देते हैं.

समय-समय पर करते रहें जांच
पीएनजी कनेक्शन का उपयोग करते समय घर में एक मेन सेफ्टी वॉल्व जरूर होना चाहिए, जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद किया जा सके. खासतौर पर खाना बनाने के बाद इसे बंद करना एक अच्छी आदत है. इसके अलावा, समय-समय पर पाइपलाइन और कनेक्शन की जांच भी जरूरी है. साबुन के घोल से लीकेज चेक करना एक आसान तरीका है. अगर कहीं बुलबुले दिखाई दें तो यह गैस लीक होने का संकेत हो सकता है.

इसके साथ ही, इंस्टॉलेशन या मरम्मत से जुड़ा कोई भी काम हमेशा तकनीशियनों से ही करवाना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी के साथ पीएनजी कनेक्शन आपके घर को सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकता है.