scorecardresearch

इस कलाकार ने सोने से बनाया विश्व का सबसे छोटा बोइंग 787, अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की याद में श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए डॉ. सक्का ने 24 कैरेट शुद्ध सोने से विश्व का सबसे छोटा बोइंग 787 मॉडल तैयार किया है.

Advertisement
Dr. Iqbal Sakka Dr. Iqbal Sakka

विश्वविख्यात स्वर्ण कलाकार और 100 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड्स होल्डर डॉ. इक़बाल सक्का ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है. हाल ही में हुए, अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए डॉ. सक्का ने 24 कैरेट शुद्ध सोने से विश्व का सबसे छोटा बोइंग 787 मॉडल तैयार किया है.

सिर्फ 2 मिमी लंबा और 100 मिलीग्राम वजनी यह विमान इतना सूक्ष्म है कि इसे केवल लेंस की मदद से देखा जा सकता है. इसे बनाने में तीन दिन का समय लगा, लेकिन यह नन्हा सा मॉडल एक बहुत बड़ा संदेश देता है. डॉ. सक्का ने भारत सरकार को प्रस्तावित किया है कि इस स्वर्ण विमान की नीलामी की जाए. 

कलाकृति नहीं, भावनात्मक संदेश है 
उन्होंने आग्रह किया है कि नीलामी से मिलने वाले पैसे से विमान हादसे में मारे गए हर एक व्यक्ति के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया जाए, ताकि यह श्रद्धांजलि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक स्थायी स्मृति बन सके. 

सम्बंधित ख़बरें

यह पहल केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश है कि कला सिर्फ सौंदर्य नहीं, संवेदना और सेवा का माध्यम भी बन सकती है. डॉ. सक्का का यह स्वर्ण विमान आज तकनीक, करुणा और कर्तव्य का संगम बनकर सामने आया है.

(सतीश शर्मा की रिपोर्ट)