scorecardresearch

Potato Boiling Tips: आलू उबालते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती? स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

अक्सर लोगों के साथ होता है कि आलू उबालते समय उनके आलू फूट जाते हैं, जिससे टेक्सचर भी बिगड़ जाता है. लेकिन अगर कुछ आसान टिप्स को अपनाया जाए, तो इस परेशानी को तो दूर ही किया जा सकता है. साथ ही डिश के लिए आलू में टेस्ट को भी बढ़ाया जा सकता है.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

आलू का इस्तेमाल लगभग हर घर की रसोई में होता है. सब्जी, पराठे, टिक्की, चाट और कई तरह की दूसरी चीजों में बनाने में इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप आलू उबालने का सही तरीका जानते हैं? अक्सर लोग आलू को सिर्फ पानी में डालकर उबाल लेते हैं. इससे आलू ज्यादा पक जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी सावधानी से उनका स्वाद और बनावट बेहतर की जा सकती है. चलिए बताते हैं आपको आलू उबालने के सही ट्रिक्स.

आलू उबालते समय पानी में डालें नमक

आलू उबालते समय पानी में थोड़ा नमक डालना एक आसान तरीका है. इससे आलू में हल्का स्वाद आ जाता है. बाद में जब इनसे पराठा, टिक्की या चाट बनाई जाती है, तो स्वाद अच्छा लगता है. इसलिए अगली बार आलू उबालते समय पानी में थोड़ा नमक जरूर डालें.

थोड़ा तेल भी कर सकता है मदद

आलू उबालते समय पानी में थोड़ी मात्रा में तेल डालने की ट्रिक भी बताई जाती है. इसका इस्तेमाल आलू को उबालते समय किया जा सकता है. हालांकि तेल बहुत ज्यादा डालने की जरूरत नहीं है. थोड़ी मात्रा ही काफी रहती है. इससे ट्रेक्सचर नहीं बिगड़ता.

सिरका डालने से बनी रहती है बनावट

अगर आप चाहते हैं कि आलू उबलने के बाद बहुत ज्यादा टूटें नहीं, तो पानी में थोड़ा सिरका डाल सकते हैं. इससे आलू की बनावट को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. सिरका बहुत ज्यादा डालने से स्वाद बदल सकता है, इसलिए इसकी मात्रा कम रखें.

खुशबू के लिए डालें तेज पत्ता

आलू उबालते समय पानी में तेज पत्ता डालना भी एक आसान तरीका है. इससे आलू में हल्की खुशबू आ सकती है. खासकर जब उबले आलू से कोई दूसरी डिश बनानी हो, तब यह ट्रिक आजमाई जा सकती है. आलू उबालने में नमक, तेल, सिरका और तेज पत्ते का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है.

उबालते समय इन बातों का रखें ध्यान

आलू को उबालने से पहले अच्छी तरह धो लें. बर्तन में इतना पानी रखें कि आलू ठीक से उसमें डूब जाएं. इसके बाद जरूरत के अनुसार नमक और बाकी चीजें डाल सकते हैं. आलू को तब तक पकाएं, जब तक वे नरम न हो जाएं. पकने के बाद पानी निकाल दें और आलू को थोड़ा ठंडा होने दें.