scorecardresearch

गैस स्टोव का बर्नर हो गया है जाम? अपनाएं ये आसान तरीके, तेज होगी फ्लेम और बचेगी गैस

चलिए आपको बताते हैं कुछ बेहद ही आसान से तरीके, जिसकी मदद से आपके चूल्हे के बर्नर के सारे छेद खुल जाएंगे और दोबारा से तेजी से फ्लेम बर्नर से निकलने लगेगी.

Gas Stove Cleaning Tips Gas Stove Cleaning Tips

रसोई में गैस स्टोव का इस्तेमाल लगभग हर घर में रोजाना होता है. खाना बनाते समय कई बार दाल, चावल, दूध या चाय उबल कर गैस चूल्हे और उसके बर्नर पर गिर जाते हैं. ज्यादातर लोग चूल्हे की ऊपरी सतह को तो साफ कर देते हैं, लेकिन बर्नर की सफाई पर ध्यान नहीं देते. धीरे-धीरे खाने का सामान और चिकनाई बर्नर के छोटे-छोटे छेदों में जमा होने लगते हैं. ऐसे में सिर्फ चूल्हे की सफाई काफी नहीं है, बल्कि बर्नर की नियमित सफाई भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनकी मदद से बर्नर के बंद छेद आसानी से साफ किए जा सकते हैं.

नींबू और गर्म पानी का करें इस्तेमाल
बर्नर को साफ करने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का रस मिला दें. अब बर्नर को इस पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें. इससे छेदों में फंसी गंदगी और चिकनाई ढीली होने लगेगी. इसके बाद ब्रश की मदद से बर्नर को अच्छी तरह रगड़ें और साफ पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा से हटाएं जमी हुई चिकनाई
बेकिंग सोडा सफाई के लिए बेहद कारगर माना जाता है. एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को बर्नर पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर पुराने टूथब्रश से बर्नर के छेदों और सतह को साफ करें. इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी.

सुई या पिन से खोलें बंद छेद
यदि बर्नर के कुछ छेद पूरी तरह बंद हो गए हैं तो सुई या पतली पिन की मदद ली जा सकती है. बर्नर को बहते पानी के नीचे रखें और एक-एक छेद में सुई डालकर फंसी हुई गंदगी निकालें. इससे गैस की लौ दोबारा सामान्य हो जाएगी.

सिरके वाला पानी भी है असरदार
सिरके और पानी के मिश्रण में बर्नर को कुछ देर डुबोकर रखें. इसके बाद ब्रश से साफ करें. इससे जिद्दी मैल और चिपके हुए भोजन के कण आसानी से हट जाएंगे.

सफाई के बाद पूरी तरह सुखाएं बर्नर
बर्नर को साफ करने के बाद उसे तुरंत गैस स्टोव में फिट न करें. पहले उसे पूरी तरह सूखने दें. गीला बर्नर लगाने पर गैस सही तरह से नहीं जलती. बेहतर प्रदर्शन और गैस की बचत के लिए हर सप्ताह या कम से कम 15 दिनों में एक बार बर्नर की सफाई जरूर करें.

ये भी पढ़ें: