scorecardresearch

घरों में छिपकलियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके, दीवारों से हो जाएंगी एकदम फुर्र 

घर में अक्सर छिपकलियां नम और गर्म जगहों जैसे एयर वेंट, किचन सिंक के नीचे, अलमारी में दिखती हैं. उन्हें भगाने के लिए आप कपूर या नेफ़थलीन बॉल्स या लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर को मिक्स करके स्प्रे कर सकते हैं.

Lizard Lizard
हाइलाइट्स
  • लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च का करें इस्तेमाल

  • मोर छिपकलियों को खाते हैं और इसलिए छिपकलियां उन पंखों की गंध से दूर भागती हैं

देश के सभी हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है और अब कुछ ही समय में मानसून भी दरवाजे पर दस्तक देने वाला है. गर्मी और नमी ये दो कारण हैं जिनसे छिपकली आनी शुरू हो जाती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन्हे कैसे भगाया जाए? तो चलिए हम कुछ ऐसी ट्रिक्स बताते हैं जिनसे आपकी दीवारों पर छिपकली नहीं आएगी और अपने आप भाग जाएगी. 

1. लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च

सबसे पहले लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर को बराबर मात्रा में लें. उन्हें पानी में मिलाकर घर के कोनों में, खिड़कियों, दरवाजों आदि पर स्प्रे/छिड़काव करें. इन दोनों को मिक्स करने से जो तीखी गंध होती है वो छिपकलियों को दूर भगा देगी.

2. अंडे के छिलके 

कई शोध के मुताबिक छिपकलियों को अंडे की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. इसलिए, अगर आप कुछ अंडे के छिलकों को उन जगहों पर रखेंगे जहां छिपकलियां बार बार आ रही हैं तो वे नहीं आएंगी. इससे छिपकलियां अपने आप भाग जाएंगी. 

3. कॉफी और तंबाकू

छिपकली से छुटकारा पाने के लिए आप कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको तंबाकू और कॉफी पाउडर मिलाना होगा और इनका घोल बनाकर उन जगहों पर स्प्रे कर दें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखती हैं. 

4. लहसुन और प्याज

लहसुन की कलियों और प्याज के टुकड़ों को उस जगह पर रखें जहां आप ज्यादा छिपकली देखते हैं. इसके अलावा आप प्याज और लहसुन का पेस्ट भी बनाकर स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. कपूर या नेफ़थलीन बॉल्स

कपूर छिपकलियों को भगाने में भी सहायक होता है. इसके लिए घर के कोने-कोने में कपूर रखें. कपूर छिपकलियों को दूर भगाने में काम आयेगा. इसके अलावा आप नेफ़थलीन बॉल्स का इस्तेमाल भी उन्हें भगाने के लिए कर सकते हैं. 

6. मोर पंख

मोर छिपकलियों को खाते हैं और इसलिए छिपकलियां उन पंखों की गंध से दूर भागती हैं. हालांकि, कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह नुस्खा ज्यादा समय तक काम नहीं करता है, लेकिन फिर भी अगर आप छिपकली को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें खुद से दूर रखना चाहते हैं, तो आप इस ट्रिक को आजमा सकते हैं.

ध्यान रखें कि छिपकलियां घर में नम और गर्म जगहों जैसे एयर वेंट, किचन सिंक के नीचे, अलमारी आदि में आसानी से रह सकती हैं क्योंकि ये उनके लिए उपयुक्त स्थान हैं. इसलिए, इन जगहों को साफ रखें और इन्हें देखते रहा करें.