Plants For Postive Energy
Plants For Postive Energy
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में लगाए गए पेड़-पौधे न सिर्फ माहौल को सुंदर बनाते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी फैलाते हैं. तुलसी के अलावा भी कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है. सही दिशा और देखभाल के साथ लगाए गए ये पौधे आपके जीवन में बैलेंस और मेंटल स्टेबिलिटी लाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 खास पौधों के बारे में, जो आपके घर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.
मनी प्लांट
मनी प्लांट को वास्तु में माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में लगाने से फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होती है और रिश्तों में बैलेंस बना रहता है. इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. यह पौधा नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और घर में पॉजिटिव माहौल बनाता है. इसे ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं होती और आसानी से गमले में उगाया जा सकता है.
लकी बैम्बू
लकी बैम्बू को फेंगशुई और वास्तु दोनों में बेहद शुभ माना जाता है. यह पौधा धन, सफलता और अच्छी किस्मत को अट्रैक्ट करता है. इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है. लकी बैम्बू न सिर्फ आपकी कार्य करने की ताकत को बढ़ाता है बल्कि मेंटल हेल्थ को भी सही रखता है. इसे पानी में रखा जाता है और हर हफ्ते पानी बदलना जरूरी होता है.
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है जो रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर का वातावरण प्योर बना रहता है. वास्तु के अनुसार यह बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है. इसे पूर्व, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर होता है. यह पौधा कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है और घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है.
एलोवेरा
एलोवेरा को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना गया है. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि स्किन और बालों की देखभाल में भी इस्तेमाल होता है. वास्तु के अनुसार एलोवेरा घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और पॉजिटिविटी को बढ़ाता है. इसे गमले में लगाकर सप्ताह में 1-2 बार पानी देना काफी होता है.
चमेली
चमेली का पौधा अपनी अच्छी खुशबू और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. इसे पवित्रता और पॉजिटिव एनर्जी का सिंबल माना जाता है. इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से स्ट्रैस कम होता है और घर का वातावरण में शांति बनी रहती है. रेगुलर धूप और पानी से यह पौधा अच्छी तरह बढ़ता है.